विज्ञापन

भारत में ₹2 लाख से कम बजट में खरीदनी है Bike? जानिए बेस्ट और दमदार 5 ऑप्शन्स

2 लाख के बजट में बाइक चुनते समय सिर्फ डिजाइन ही नहीं बल्कि इंजन, माइलेज, सर्विस नेटवर्क और आपकी जरूरत को भी ध्यान में रखें.

भारत में ₹2 लाख से कम बजट में खरीदनी है Bike? जानिए बेस्ट और दमदार 5 ऑप्शन्स

अगर आप 2 लाख से कम के बजट बढ़िया और शानदार लुक वाली बाइक की तलाश में हैं तो आज आपको 5 ऑप्शन्स बताते हैं. इस बजट में ऐसी बाइक मिल जाती हैं जिनमें शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और मॉडर्न फीचर्स होते हैं. इस लिस्ट में Royal Enfield, Yamaha, TVS और Bajaj जैसी कंपनियों की कई पॉपुलर ब्रांड की मोटरसाइकिलें शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹1.2 लाख से ₹1.8 लाख के बीच रहती है. 

1. Yamaha R15 V4 - स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वालों के लिए Yamaha R15 V4 एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें 155cc का हाई-रेविंग इंजन, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर और TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.67 लाख के आस-पास रहती है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. Bajaj Pulsar - इस बजट में Bajaj Pulsar N160 बढ़िया ऑप्शन हैं. इस बाइक में शानदार डिज़ाइन ही नहीं बल्कि और बढ़िया माइलेज भी मिलता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. Royal Enfield Hunter 350 - अगर आपको क्लासिक लुक और दमदार इंजन वाली बाइक चाहिए तो Royal Enfield Hunter 350 को चुनें. इसमें लगभग 349cc का इंजन मिलता है. यह कंपनी की हल्की और किफायती 350cc बाइक मानी जाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.37 लाख से शुरू होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

4. Yamaha MT-15 V2 - अगर आपको हल्की लेकिन स्पोर्टी बाइक पसंद है, तो Yamaha MT-15 V2 बढ़िया है. इसमें 155cc का इंजन मिलता है जो अच्छा पावर और माइलेज देता है.  इसकी कीमत लगभग ₹1.59 लाख के आस-पास है.

Latest and Breaking News on NDTV

5. TVS Ronin - अगर आप कुछ अलग डिजाइन वाली बाइक चाहते हैं, तो TVS Ronin भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें 225cc इंजन के साथ स्मार्ट फीचर्स जैसे नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और अलग-अलग ABS मोड मिलते हैं. इसकी कीमत लगभग ₹1.25 लाख से शुरू होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

नोट - 2 लाख के बजट में बाइक चुनते समय सिर्फ डिजाइन ही नहीं बल्कि इंजन, माइलेज, सर्विस नेटवर्क और आपकी जरूरत को भी ध्यान में रखें. अगर आपको क्लासिक लुक चाहिए तो Royal Enfield Hunter 350 अच्छा विकल्प है, स्पोर्ट्स डिजाइन के लिए Yamaha R15 V4 और MT-15 V2 बेहतर हैं, जबकि रोजाना इस्तेमाल के लिए Pulsar जैसी बाइक ज्यादा बढ़िया है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com