भारतीय के स्वदेशी ब्रांड Avore Electric ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Avore EX लॉन्च कर दिया है. 1,24,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश की गई इस बाइक का अनावरण गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया. 260 किलोमीटर तक की शानदार रेंज, 250 Nm का जबरदस्त टॉर्क और बिना किसी खास चार्जिंग स्टेशन के सीधे घर के प्लग से चार्ज होने की सुविधा इसे सेगमेंट की बाकी बाइक्स से बिल्कुल अलग बनाती है. आइए जानते हैं इस नई इलेक्ट्रिक बाइक में और क्या-क्या खास फीचर्स दिए गए हैं.
चार्जिंग स्टेशन की टेंशन खत्म
Avore EX की सबसे बड़ी खूबी इसका चार्जिंग सिस्टम है. इसके लिए आपको अलग से कोई महंगा वॉल-बॉक्स चार्जर लगाने या पब्लिक चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की जरूरत नहीं है. इसमें 1500W का Flex Charge ऑनबोर्ड फास्ट चार्जर दिया गया है, जिसे घर के सामान्य 5A या 15A सॉकेट में आसानी से प्लग किया जा सकता है. यह बाइक मात्र 2 घंटे में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है.

तीन धाकड़ वेरिएंट्स
कंपनी ने Avore EX को तीन अलग-अलग वेरिएंट्स- EX 1, EX 2 और फ्लैगशिप EX 2S में उतारा है. इस बाइक में बिना रेयर-अर्थ मटेरियल वाली PMSM मोटर दी गई है, जो 250 Nm का भारी-भरकम व्हील टॉर्क जनरेट करती है. बेस वेरिएंट EX 1 में 160 किमी की रेंज और 100 किमी/घंटे की टॉप स्पीड मिलती है. वहीं, मिड वेरिएंट EX 2 में 255 किमी की रेंज मिलती है. इसके फ्लैगशिप EX 2S वेरिएंट में 260 किमी की IDC सर्टिफाइड रेंज और 114 किमी/घंटे की टॉप स्पीड दी गई है.
Honda Rebel 300 Vs Royal Enfield Meteor 350: कीमत, इंजन और फीचर्स में कौन है बेहतर?
खास 'Syft' टेक्नोलॉजी
अगर आप इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल बाइक वाला गियर बदलने का अहसास मिस करते हैं, तो Avore EX में इसके लिए खास 'Syft' टेक्नोलॉजी दी गई है. यह एक सिमुलेटेड मैनुअल गियर मोड है, जिससे राइडर को पावर डिलीवरी पर पूरा कंट्रोल मिलता है.
इसके अलावा इसमें स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 'AVORE SENSE' दिया गया है, जो AI-पावर्ड असिस्टेंट के साथ आपकी राइड स्टैट्स को ट्रैक करता है.
इसकी बैटरी में 'स्प्लिट पैक एनर्जी' तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बैटरी गर्म नहीं होती और बाइक का सेंटर ऑफ ग्रेविटी नीचे रहता है. कंपनी अपनी इस बैटरी पैक पर 5 साल या 60,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है.
TVS ने बच्चों के लिए उतारी सुपरबाइक! TVS Apache RR 200 Mini का खतरनाक अवतार हुआ लॉन्च
सिर्फ 799 रुपये में बुकिंग शुरू
अगर आप भी इस स्मार्ट और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अपना बनाना चाहते हैं, तो महज 799 रुपये की टोकन राशि देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक ग्राहकों को इस बाइक की डिलीवरी अगले दो महीनों में मिलनी शुरू हो जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं