TVS ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे छोटे बच्चों का रेसर बनने का सपना पूरा होगा. TVS ने अपनी नई बाइक Apache RR 200 Mini को खास तौर पर 10 से 14 साल के बच्चों के लिए पेश किया है. यह बाइक 'TVS Apache Junior Programme' के तहत पेश की गई है. इसका मुख्य मकसद बहुत कम उम्र में ही बच्चों को सही और सुरक्षित माहौल में प्रोफेशनल बाइक रेसिंग सिखाना है. मद्रास मोटर स्पोर्ट्स क्लब को ऐसी 10 बाइक्स ट्रेनिंग के लिए सौंपी भी जा चुकी हैं.
पावरफुल इंजन
भले ही इस बाइक के नाम में 'Mini' लगा है, लेकिन इसके फीचर्स किसी बड़ी स्पोर्ट्स बाइक से कम नहीं हैं. इसमें TVS RTR 200 4V का ही दमदार 197.75 cc का इंजन लगाया गया है. यह इंजन 23 PS की पावर और 20.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक की सबसे खास बात इसका वजन है. यह बाइक मात्र 90 किलो की है. हल्का वजन होने की वजह से यह बाइक 110 किमी प्रति घंटे की शानदार टॉप स्पीड आसानी से हासिल कर लेती है.
रेसिंग के लिए खास सस्पेंशन और ब्रेक्स
ट्रैक पर बेहतर कंट्रोल और स्टेबिलिटी के लिए TVS ने इसमें रेस-स्पेसिफिक सस्पेंशन दिए हैं. फ्रंट में 35 mm के इनवर्टेड फोर्क्स दिए गए हैं जिन्हें राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकता है. रियर में भी एडजस्टेबल रेस शॉक दिए गए हैं. ब्रेकिंग को मजबूत बनाने के लिए आगे 220 mm और पीछे 180 mm के डिस्क ब्रेक मिलते हैं. इसके अलावा 12-इंच के छोटे अलॉय व्हील्स पर यूरोग्रिप के रेस-कंपाउंड टायर्स चढ़ाए गए हैं, जो ट्रैक पर तगड़ी ग्रिप प्रदान करते हैं.
Jeep Meridian का लिमिटेड एडिशन! 52 भाषाओं में करेगी बात और सिर्फ 85 लोग ही ला पाएंगे घर
छोटे रेसर्स के लिए खास डिजाइन
इस बाइक की बॉडी और फ्रेम को छोटे बच्चों के शरीर के हिसाब से तैयार किया गया है. इसकी सीट हाइट सिर्फ 690 mm रखी गई है ताकि 10 साल के बच्चे भी आसानी से अपने पैर जमीन पर टिका सकें. इसका व्हीलबेस 1,180 mm रखा गया है जिससे मोड़ों पर इसे संभालना बहुत आसान हो जाता है. बाइक के वजन को बैलेंस्ड रखने के लिए इसमें फाइबर कवर के साथ एल्युमीनियम फ्यूल टैंक और हल्का एरोडायनामिक डिजाइन दिया गया है.
प्रोफेशनल रेसर बनने की पहली सीढ़ी
TVS Apache RR 200 Mini सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि एक भविष्य के रेसर की पहली सीढ़ी है. 10 से 14 साल की उम्र में बच्चे इस बाइक से शुरुआत करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं