विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

जनवरी में किस कंपनी ने बेचीं सबसे ज्यादा कारें? मारुति, टाटा या महिंद्रा, कौन रहा सबसे आगे?

जनवरी 2026 में सिर्फ कारें ही नहीं, बाइक और स्कूटरों के बाजार में भी जमकर रौनक दिखी. लोगों ने जीएसटी 2.0 की छूट और नए मॉडल्स का खूब फायदा उठाया. जानें किस कंपनी ने सेल के मामले में धाक जमाई.

जनवरी में किस कंपनी ने बेचीं सबसे ज्यादा कारें? मारुति, टाटा या महिंद्रा, कौन रहा सबसे आगे?

ऑटो सेक्टर के लिए साल 2026 की शुरुआत कमाल की रही है. मजबूत डिमांग के चलते जनवरी के महीने में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों की बिक्री में जोरदार उछाल आया है. लोगों ने जीएसटी 2.0 में मिली छूट और नई गाड़ियों को देखते हुए जमकर खरीदारी की है.

रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत

देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने अब तक की सबसे ज्यादा महिने की टोटल सेल, 2,36,963 यूनिट्स दर्ज कर इतिहास बनाया. ग्रैंड विटारा और ब्रेजा जैसे एसयूवी की सेल 65,093 से बढ़कर 75,609 यूनिट्स हो गई है. कंपनी को हर दिन करीब 9 हजार से 10 हजार बुकिंग मिल रही हैं. वहीं, नई एसयूवी विक्टोरिस ने केवल 5 महीने में 50 हजार की सेल का आंकड़ा पार कर सनसनी मचा दी.

मारुति सुजुकी इंडिया के पार्थो बनर्जी ने कहा कि "हमें 2.78 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग मिली है, जिसमें सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की ग्रोथ है. बाजार से हमें हर दिन लगभग 9 हजार से 10 हजार बुकिंग मिल रही हैं."

टाटा और महिंद्रा की लंबी छलांग

मारुति सुजुकी के बाद टाटा मोटर्स ने घरेलू बिक्री में 46% की बढ़ोतरी के साथ 70,222 गाड़ियां बेचीं. वहीं, महिंद्रा ने अपनी दमदार एसयूवी के दम पर 25% की ग्रोथ हासिल की और 63,510 यूनिट्स बेचीं. हुंडई ने 9% ग्रोथ के साथ 59,107 यूनिट्स, टोयोटा ने 17% ग्रोथ के साथ 30,630, किया ने 10% ग्रोथ के साथ 27,603 गाड़ियां बेचीं.

सिर्फ कारें ही नहीं, बाइक और स्कूटरों के बाजार में भी जमकर रौनक दिखी. हीरो मोटोकॉर्प ने 26% की शानदार ग्रोथ के साथ 5,20,208 गाड़ियां बेचीं. इसके अलावा रॉयल एनफील्ड के लिए बुलेट का क्रेज बरकरार रहा और कंपनी ने 16% की बढ़ोतरी के साथ 93,781 बाइक्स घर पहुंचाईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Auto Sector, Auto Sector Demand, Auto Sector Budget 2026, Auto Sector Demands From Budget, Auto Sector Sale In 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com