विज्ञापन

Aprilia ने लॉन्च की Aprilia Tuono 457 Special Edition बाइक, फीचर्स देखकर राइडर्स बोलेंगे - पैसा वसूल

भारत में Aprilia Tuono 457 Special Edition लॉन्च हो गई है. जानिए इस बाइक के नए कलर्स, आरामदायक सीट, हैंडलबार और उन 5 बड़े बदलावों के बारे में जो इसे सबसे बेस्ट बनाते हैं.

Aprilia ने लॉन्च की Aprilia Tuono 457 Special Edition बाइक, फीचर्स देखकर राइडर्स बोलेंगे - पैसा वसूल
आ गई Aprilia की स्पेशल एडिशन बाइक

Aprilia ने भारत में अपनी दमदार बाइक Aprilia Tuono 457 का नया स्पेशल एडिशन (Special Edition) लॉन्च कर दिया है. यह नई मोटरसाइकिल कंपनी की साल 2006 की मशहूर और लीजेंड्री बाइक Tuono 1000R से प्रेरित है. कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन में राइडर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कई बड़े बदलाव किए हैं, जो आपके राइडिंग एक्सपीरियंस को दोगुना मजेदार बना देंगे. 

Aprilia Tuono 457 में नए कलर्स

कंपनी ने इसमें मांबा ब्लैक (Mamba Black) और प्यूमा ग्रे (Puma Grey) फिनिश दी है. यह लुक कंपनी की पुरानी मशहूर बाइक 1000R की याद दिलाता है. इसके साथ ही बाइक के ग्राफिक्स और इसके लोगो को भी नए अंदाज में अपडेट किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Aprilia Tuono 457 की नई फ्लाईस्क्रीन

तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय सबसे बड़ी समस्या सामने से आने वाली तेज हवा की होती है. इस समस्या को दूर करने के लिए अप्रिलिया ने इस स्पेशल एडिशन बाइक के फ्रंट में एक छोटी फ्लाईस्क्रीन (Flyscreen) जोड़ी है. यह स्क्रीन हाईवे पर चलते समय राइडर के शरीर पर सीधे लगने वाली हवा के दबाव को काफी कम कर देती है.

एडजस्टेबल ब्रेक लीवर

शहरी ट्रैफिक में बार-बार ब्रेक लगाने की वजह से हाथों में दर्द होने लगता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें एडजस्टेबल ब्रेक लीवर (Adjustable Brake Lever) दिया है. अब राइडर्स अपनी उंगलियों की लंबाई और अपनी पसंद के हिसाब से इस ब्रेक लीवर की दूरी को कम या ज्यादा कर सकते हैं.

Hero Xpulse 421 का पहला अवतार आउट, बड़े इंजन और खतरनाक लुक के साथ आ रही है नई बाइक

नया ऊंचा हैंडलबार

कंपनी ने इस बार बाइक के हैंडलबार की ऊंचाई को थोड़ा बढ़ा दिया है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि अब राइडर को आगे की तरफ ज्यादा झुकना नहीं पड़ेगा और वह बिल्कुल सीधे बैठकर गाड़ी चला सकेगा. इस नए पोस्चर की वजह से लंबी दूरी तय करते समय कंधों और कलाई पर आने वाला खिंचाव या दर्द पूरी तरह खत्म हो जाएगा.

नई आरामदायक सीट

अप्रैलिया तुओनो 457 के इस स्पेशल एडिशन में कंपनी ने एक बिल्कुल नए डिजाइन की राइडर सीट दी है. यह सीट राइडर के वजन को पूरी तरह और बराबर हिस्सों में बांट देती है, जिससे लगातार कई घंटों तक बाइक चलाने के बाद भी आपको बिल्कुल थकान महसूस नहीं होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aprilia Tuono 457
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com