विज्ञापन

सफर का मजा बन न जाए सजा! लद्दाख रोड ट्रिप पर भारी पड़ेगा आफ्टरमार्केट रूफ रैक, देखिए Video

हमेशा रोड ट्रिप के लिए नॉर्मल आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज की बजाय कंपनी के एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें क्योंकि यह ज्यादा सुरक्षित होती हैं.

सफर का मजा बन न जाए सजा! लद्दाख रोड ट्रिप पर भारी पड़ेगा आफ्टरमार्केट रूफ रैक, देखिए Video
लद्दाख-स्पीति रोड ट्रिप पर आफ्टरमार्केट रूफ रैक बन सकते हैं खतरा!

अगर आप अपनी कार से लद्दाख या स्पीति वैली की रोड ट्रिप पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सामान रखने के लिए लगाए जाने वाले आफ्टरमार्केट रूफ रैक को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने ऐसे रूफ रैक से जुड़े गंभीर सुरक्षा जोखिमों को उजागर किया है. 

आफ्टरमार्केट रूफ रैक सड़क पर गिरा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सड़क के बीचों-बीच एक रूफ रैक पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जिस पर सामान अब भी बंधा हुआ था,  माना जा रहा है कि यह रूफ रैक किसी वाहन से अलग होकर सड़क पर गिरा होगा. बाद में वहां से गुजर रहे यात्रियों ने इसे सड़क से हटाने की कोशिश की, इससे बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह किस वाहन से गिरा था और आखिर कैसे अलग हुआ. 

Toyota का 'पानी पर दौड़ने वाला ट्रक' जल्द आ रहा है भारत! लुक ऐसा कि देखते ही हो जाएंगे दीवाने

क्यों बढ़ जाता है खतरा?

ऐसी घटनाएं यह दिखाती हैं कि गलत तरीके से लगाए गए या जरूरत से ज्यादा सामान से भरे रूफ रैक कितने खतरनाक हो सकते हैं, खासकर लद्दाख और स्पीति जैसे इलाकों में, इन जगहों पर खराब सड़कें, तीखे मोड़, ऊंची चढ़ाई और तेज हवाएं वाहन पर काफी दबाव डालती हैं. ऐसे में अगर रूफ रैक ठीक से फिट नहीं किया गया हो, तो वह ढीला पड़ सकता है और या पूरी तरह अलग भी हो सकता है. 

सड़क पर गिरा हुआ रूफ रैक दूसरे वाहनों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है. पहाड़ी रास्तों पर अचानक ब्रेक लगाने या दिशा बदलने की गुंजाइश कम होती है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा, छत पर जरूरत से ज्यादा वजन रखने से वाहन का सेंटर ऑफ ग्रैविटी प्रभावित होता है, जिससे उसकी स्थिरता और हैंडलिंग पर असर पड़ सकता है. 

कैसे बचें ऐसे हादसों से?

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि हमेशा अच्छी क्वालिटी और गाड़ी के अनुसार डिजाइन किए गए रूफ रैक का ही इस्तेमाल करें,  इन्हें हमेशा किसी पेशेवर इंस्टॉलेशन व्यक्ति से लगवाना बेहतर होता है. साथ ही, कंपनी द्वारा तय की गई वजन सीमा का पालन करना चाहिए और जरूरत से ज्यादा सामान नहीं रखना चाहिए. लंबी यात्रा के दौरान समय-समय पर बोल्ट, स्ट्रैप और फिटिंग की जांच करते रहना भी जरूरी है. 

अगर आप अक्सर रोड ट्रिप पर जाते हैं, तो नॉर्मल आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज की बजाय कंपनी के एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें क्योंकि यह ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. सही तैयारी और सावधानी लद्दाख या स्पीति की यात्रा को न सिर्फ यादगार बल्कि सुरक्षित भी बनाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aftermarket, Aftermarket Accessories
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com