बॉलीवूड के मशहूर अभिनेता मनोज पहवा ने भारत की सबसे चर्चित SUV Tata Sierra को अपने कार कलेक्शन में शामिल कर लिया है. वो अपने पूरे परिवार के साथ इस गाड़ी को खरीदने शोरूम पहुंचे. खरीदने के बाद एक्टर मनोज पहवा गाड़ी की वेलकम पूजा करते भी नज़र आए. ये सब देख फैन्स को उनकी सादमी खूब पसंद आई, और Tata लवर्स भी सियारा को देख खु हो गए. यहां जानते हैं कि आखिर ये कार आज भी सबकी फेवरेट क्यों है.

Tata Sierra के फीचर्स और परफॉर्मेंस
टाटा सिएरा को तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है. इनमें 1.5-लीटर क्रायोजेट डीजल इंजन, बिल्कुल नया 1.5-लीटर TGDi हाइपेरियन टर्बो पेट्रोल इंजन और नया 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन शामिल है. 1.5-लीटर क्रायोजेट टर्बो डीजल इंजन 4,000 RPM पर 118 पीएस की अधिकतम पावर देता है. वहीं, इसका टॉर्क मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 260 एनएम और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 280 एनएम तक पहुंचता है.
दूसरी ओर, 1.5-लीटर NA रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध है. यह इंजन 6,000 RPM पर 106 पीएस की पावर और 2,100 RPM पर 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.
मई महीने की देश की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग Car! जानिए कौन-सी गाड़ियां आईं भारतीयों को सबसे ज्यादा पसंद
Tata Sierra का दमदार और मॉडर्न डिजाइन
नई टाटा सिएरा का डिजाइन इसके पुराने और आइकॉनिक मॉडल से प्रेरित है, लेकिन इसमें कई मॉडर्न एलिमेंट्स जोड़े गए हैं. SUV को बॉक्सी और मजबूत लुक दिया गया है, जो सड़क पर इसकी शानदार मौजूदगी को दर्शाता है.
फ्रंट में ग्लॉस-ब्लैक पैनल का इस्तेमाल किया गया है, जो LED हेडलाइट्स, DRLs, टाटा लोगो और 'Sierra' बैजिंग को एक साथ जोड़ता है. इसके अलावा फ्रंट बंपर में स्किड प्लेट और इंटीग्रेटेड फॉग लैंप दिए गए हैं, जो इसके SUV कैरेक्टर को और मजबूत बनाते हैं.
नई टाटा सिएरा का इंटीरियर भी प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स से लैस है. डैशबोर्ड पर तीन बड़ी स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें एक ड्राइवर डिस्प्ले और दो इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल हैं. इसमें 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, सेगमेंट-फर्स्ट SonicShaft साउंडबार, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, भारत का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, रियर सनशेड्स, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.
कंफर्ट को और बेहतर बनाने के लिए केबिन में सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स और फ्लोटिंग आर्मरेस्ट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह और ज्यादा लग्जरी फील देता है.
Tata Sierra में सेफ्टी
सुरक्षा के मामले में भी Tata Sierra काफी मजबूत नजर आती है. इसमें लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, ड्यूल ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्टर और 21 फंक्शन्स वाला इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) शामिल है.
इसके अलावा SUV में 6 एयरबैग्स, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर, बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX माउंट्स, सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट ELR सीटबेल्ट और कई अन्य सुरक्षा फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं.
Tata Sierra की कीमत
टाटा सिएरा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है. अपने आकर्षक डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स, दमदार इंजन विकल्पों और एडवांस सेफ्टी तकनीक के साथ यह SUV भारतीय बाजार में एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं