Maruti Suzuki का दबदबा हमेशा से रहा है, लेकिन उसकी एक कार ने सफलता की ऐसी नई कहानी लिखी है. Maruti की प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV Fronx ने बिक्री के मामले में एक नया इतिहास रच दिया है. अप्रैल 2023 में अपने लॉन्च के बाद से लेकर मई 2026 के अंत तक इस कार ने 5 लाख से अधिक यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही यह Maruti के प्रीमियम Nexa रिटेल नेटवर्क से बिकने वाली पहली ऐसी SUV बन गई है जिसने हाफ-मिलियन (5 लाख) का माइलस्टोन छुआ है. आइए जानते हैं Maruti Fronx की इस बेमिसाल कामयाबी की पूरी कहानी.

रिकॉर्ड समय में हासिल की 5 लाख की बिक्री
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसने लॉन्चिंग के महज 38 महीनों के भीतर ही 5,12,829 यूनिट्स की कुल बिक्री दर्ज कर ली है. कमाल की बात यह है कि इसकी आखिरी 1 लाख यूनिट्स की बिक्री सिर्फ पिछले छह महीनों के भीतर हुई है, जो इस बेहद कॉम्पिटिटिव कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसकी बढ़ती डिमांड को साफ दर्शाती है. मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2023 से अब तक भारत में जितने भी यूटिलिटी व्हीकल्स (UVs) बेचे हैं, उनमें अकेले फ्रॉन्क्स की हिस्सेदारी 22 परसेंट रही है.
हर साल बढ़ता गया बिक्री का ग्राफ
Fronx के लिए साल 2026 का फाइनेंशियल ईयर अब तक का सबसे बेहतरीन साल साबित हुआ, जिसमें रिकॉर्ड 1,72,363 गाड़ियां बेची गईं. इससे पहले कंपनी ने अपने पहले ही साल (FY2024) में 1,34,735 यूनिट्स बेची थीं और FY2025 में यह आंकड़ा 23 परसेंट की सालाना बढ़त के साथ 1,66,216 यूनिट्स पर पहुंच गया था. वर्तमान फाइनेंशियल ईयर (FY2027) के शुरुआती दो महीनों (अप्रैल-मई 2026) में ही फ्रॉन्क्स की 39,515 यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 42 परसेंट ज्यादा है.

Baleno और Grand Vitara को छोड़ा पीछे
Nexa नेटवर्क के तहत बिकने वाले बाकी मॉडल्स के मुकाबले Fronx सबसे आगे निकल गई है. FY2026 में यह अपनी ही प्रीमियम Baleno से महज 197 यूनिट्स पीछे रहकर दूसरे नंबर पर थी. लेकिन FY2027 के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक Fronx ने Baleno और Grand Vitara दोनों को पीछे छोड़ दिया है और Nexa की नंबर-1 सेलिंग कार बन चुकी है. Grand Vitara Fronx से 6 महीने पहले लॉन्च हुई थी, लेकिन Fronx ने रफ्तार के मामले में उसे भी बहुत पीछे छोड़ दिया.
विदेशी बाजारों में भी जमाया सिक्का
Maruti Fronx की डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं है, बल्कि विदेशों में भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है. अब तक 1,75,000 से ज्यादा Fronx यूनिट्स को भारत से बाहर एक्सपोर्ट किया जा चुका है. फाइनेंशियल ईयर 2026 में तो यह भारत से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार (90,186 यूनिट्स) बन गई थी, जिसने मारुति के कुल पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट में 20 परसेंट का बड़ा योगदान दिया.
मई महीने की देश की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग Car! जानिए कौन-सी गाड़ियां आईं भारतीयों को सबसे ज्यादा पसंद
मई 2026 में भी रहा जलवा
मई 2026 के महीने में फ्रॉन्क्स मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही, जिसकी 20,686 यूनिट्स की थोक बिक्री दर्ज की गई. मारुति की सभी कारों की लिस्ट में यह लोकप्रिय (Wagon R) के ठीक बाद दूसरे स्थान पर रही. यह तीसरी बार था जब फ्रॉन्क्स की मासिक बिक्री ने 20,000 का आंकड़ा पार किया है.
क्यों पसंद आ रही है मारुति फ्रॉन्क्स?
Fronx की इस शानदार सफलता के पीछे इसका बेहद स्टाइलिश कूपे SUV डिजाइन है. इसके साथ ही इसमें बेहतरीन फीचर्स से लैस इंटीरियर, माइलेज से भरपूर पेट्रोल और CNG इंजन के ऑप्शन मिलते हैं. परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए इसमें 1.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है. इसकी कीमत सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा+, ज़ेटा और अल्फा जैसे पांच ट्रिम्स में 6.85 लाख रुपये से शुरू होकर 11.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जो इसे ग्राहकों के लिए एक वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बनाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं