विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान जी को क्यों कहा सबसे बड़ा पॉलिटिकल स्टार, ‘दलबदल’ से है कनेक्शन!

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने NDTV से बातचीत में हनुमान जी को 'सबसे बड़ा पॉलिटिकल स्टार' बताया. उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने उन्हें श्रीराम का साथ देने की सलाह दी थी, जिसके बाद वे लंका के राजा बने.

धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान जी को क्यों कहा सबसे बड़ा पॉलिटिकल स्टार, ‘दलबदल’ से है कनेक्शन!
बाबा बागेश्वर का NDTV के साथ एक्सक्लुसिव इंटरव्यू
NDTV

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमान जी को 'सबसे बड़ा पॉलिटिकल स्टार' बताया है. NDTV से एक्सक्लुसिव बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने रामायण का एक प्रसंग सुनाया. उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने लंका में विभीषण को सही पार्टी का साथ देने की सलाह दी थी, जिसके बाद वे श्रीराम की शरण में आए और लंका के राजा बने.

हनुमान जी को क्यों बताया पॉलिटिकल स्टार?

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'हनुमान जी सबसे बड़े पॉलिटिकल स्टार हैं. उस समय उन्होंने पार्टी में बदलाव कराया था.'

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जब हनुमान जी लंका पहुंचे तो उन्होंने विभीषण से कहा कि वह भविष्य में प्रधानमंत्री (राजा) बनने वाले हैं. विभीषण ने जवाब दिया, 'हम मंत्री नहीं बन सकते, प्रधानमंत्री क्या खाक बनेंगे?'

इस पर हनुमान जी ने उनसे कहा कि आप व्यक्ति ठीक हो, लेकिन गलत पार्टी में हो. हनुमान जी बोले हमारी पार्टी में आ जाओ, गमछा हमारी पार्टी का डाल लो, प्रधानमंत्री बन जाओगे.

उन्होंने आगे कहा कि बाद में यही हुआ. विभीषण श्रीराम के पक्ष में आए और रावण वध के बाद लंका के राजा बनाए गए.

'हनुमान जी का व्यक्तित्व अद्भुत'

धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान जी की वाकपटुता और व्यक्तित्व की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, 'हनुमान जी का गजब व्यक्तित्व है. कितनी अद्भुत वाकपटुता बजरंगबली के पास है. विपक्ष के प्रधानमंत्री के भाई को भी अपनी पार्टी में शामिल कर लिया.'

मौजूदा राजनीति पर टिप्पणी से किया इनकार

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि वह वर्तमान राजनीति, नेताओं या विपक्ष पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा, 'आजकल की राजनीति, राजनेताओं और विपक्ष पर मैं कुछ नहीं कहूंगा. हमारे लिए हनुमान जी सर्वप्रिय हैं. वो हर जगह हमें दिखाई देते हैं.'

यह भी पढ़ें: ‘जिसे भारत से प्यार नहीं, वो हमारा यार नहीं, गद्दार है', धीरेंद्र शास्त्री Exclusive

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dheerendra Shastri, Dhirendra Shashtri News, Dhirendra Shastri, Baba Bageshawar, Baba Bageshwar Dham
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com