विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2019

वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय एथलीट दुती चंद को मिला वीजा

वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय एथलीट दुती चंद को मिला वीजा
दुती ने हाल में कहा था कि वह वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने से खुश हैं.
  • वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने के लिए मिला वीजा
  • वीजा मिलने की जानकारी दुती ने ट्विटर पर शेयर की
  • विदेश मंत्री और खेल मंत्री के साथ नवीन पटनायक का जताया आभार
नई दिल्ली:

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की महिला धाविका दुती चंद (Dutee Chand) को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) में क्वालीफाई करने और कुछ रेसों में भाग लेने के लिए वीजा मिल गया है. दुती ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'उन सभी का तहेदिल से आभार जिन्होंने मेरी बात सुनी. विदेश मंत्रालय, एस. जयशंकर, खेल मंत्रालय, किरण रिजिजू का मुझे वीजा दिलाने में मदद करने के लिए आभार. नवीन पटनायक जी का भी धन्यवाद.' दुती को अभी टोक्यो ओलिंपिक के 100 मीटर रेस के लिए क्वालीफाई करना है. 

अमेरिका की स्टार एथलीट डालिलाह मोहम्मद ने 400 मी. में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड..

दुती ने हाल में कहा था, 'वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने से मैं खुश हूं. मैंने इस प्रदर्शन से काफी कुछ सीखा है और यह मेरे लिए काफी शानदार अनुभव था.' उन्होंने कहा, 'टोक्यो ओलिंपिक क्वालीफिकेशन के लिए निर्धारित 11.15 सेकेंड मार्क बेहद मुश्किल है. किसी भी भारतीय ने अब तक इसे हासिल नहीं किया है. यहां तक कि मेरा खुद का सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग 11.24 सेकेंड का है.' 

अनुष्का शर्मा के 'खास' बधाई संदेश पर हिमा दास ने दिया यह जवाब, देखें ट्वीट

दुती ने आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप को लेकर कहा कि वह इसे काफी उत्साहित हैं.  वर्ल्ड चैंपियनशिप 27 सितंबर से छह अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा, 'आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप को लेकर मेरी तैयारियां अच्छी चल रही हैं. इसके लिए मैं अपने कोच और टीम साथी के साथ मिलकर रोजाना पांच-छह घंटे अभ्यास कर रही हूं.' 

वीडियो: स्‍टार एथलीट हिमा दास से NDTV की खास बातचीत

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Athletics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com