Virgo Tarot Card Horoscope Today 06 May Kanya Tarot Card Rashifal: कुछ जरूरी बदलाव दिनचर्या में परिवर्तन लाकर किए जा सकते है. घर को व्यवस्थित रखें. जरूरी कागजात या दस्तावेजों को संभालकर रखें. कार्य क्षेत्र में आगे आने वाली किसी चुनौती के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहें. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन में प्रसन्नता भर देगी. संभव है कि, धन से जुड़ी किसी समस्या को अपनी सूझबूझ से हानि की जगह मुनाफे में बदल दें.
यदि इस समय आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजना में निवेश किया जा सकता हैं. उच्च अधिकारी के साथ तनाव बढ़ने से नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे. आर्थिक और कानूनी मामलों में जल्दबाजी की जगह सोच समझकर कदम उठाएंगे, तो इससे भविष्य में अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सकेगा. लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है. इस समय ईश्वर पर विश्वास और आस्था बढ़ेगी.
यह समय महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल है. सभी जरूरी कामों को प्राथमिकता देना आवश्यक रहेगा. लोगों के साथ सोच समझ कर हंसी मजाक करें. कुछ लोग हंसी मजाक का गलत मतलब ले सकते हैं, जिसके कारण लड़ाई झगड़ा हो सकता है. धैर्य और संयम से पारिवारिक विवादों को सुलझाने की कोशिश करें. प्रिय के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते है.
संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें. रोजमर्रा के जीवन में होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं पर ध्यान दें. नौकरी में किसी सहयोगी के साथ किसी दूरस्थ स्थान की यात्रा करना पड़ सकती है. यात्रा के दौरान अपने कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें.
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. खान-पान पर नियंत्रण रखें.
आर्थिक स्थिति: व्यवसाय में अचानक से अच्छा फायदा प्राप्त हो सकता है. संपत्ति को खरीदने की योजना बनाएंगे.
रिश्ते: जीवनसाथी का स्वयं के और आपके परिवार के साथ दोहरा व्यवहार अनबन का कारण बन सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं