विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: निर्णय में दुविधा, गलत अफवाहों से पछतावा, पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन

Virgo Tarot Card Horoscope Today 05 May: Page of swords की ऊर्जा सच देखने की कोशिश, व्यवसाय विस्तार के लिए यात्राएं, अंतर्मन की आवाज सुनने की कोशिश को दर्शा रही हैं. आइए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: निर्णय में दुविधा, गलत अफवाहों से पछतावा, पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन

Virgo Tarot Card Horoscope Today 05 May Kanya Tarot Card Rashifal: इस समय व्यवसाय के विस्तार के लिए की गई कुछ यात्राओं का परिणाम तुरंत प्राप्त नहीं होगा, किंतु निकट भविष्य में इससे फायदा होता नजर आ सकता है. कार्य या परिवार सम्बन्धी किसी निर्णय लेने को में दुविधा हो सकती है. ऐसी स्थिति में अपने निर्णय को दूसरे के सोच के आधार पर ले सकते हैं. सामने वाले की बातों को गंभीरता से समझने का प्रयास करें. किसी की बात को सच मानकर कार्य क्षेत्र में कुछ सहयोगियों के खिलाफ कुछ गलत अफवाहें फैला सकते हैं. संभव है कि, आगे इस बात का पछतावा महसूस करें.

पदोन्नति के साथ स्थानांतरण हो सकता है. नए स्थान पर नए लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करेंगे. अपने आंखों पर बंधी हुई पट्टी को खोलकर सच देखने का प्रयास करें. यदि आप किसी भी निर्णय तक पहुंच नहीं पा रहे हैं, तो आप अपने अंतर्मन की आवाज को सुनने का प्रयास करें. इस बात का भी ध्यान रखें कि, आप किसी के बारे में कोई ऐसी बात ना कहें या करें...जो की सच ना हो और उस बात से उस व्यक्ति का उपहास उड़े.

हमेशा ऐसी बातों पर प्रतिक्रिया न दें, जो आंखों देखी न हो. इससे कई बार शर्मिंदगी हो सकती है. पारिवारिक मामलों में मूक दर्शक न बने रहे. समस्याओं के समाधान में पूरी सहभागिता करें.

स्वास्थ्य: बुरे व्यसनों से दूर रहने का प्रयास करें. शारीरिक सेहत को सुधारने के लिए संतुलित आहार लें.

आर्थिक स्थिति: किसी भी ऐसे कागजात, जो आपकी आर्थिक स्थिति से संबंधित हों. उन पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.

रिश्ते: परिवार के बड़े बुजुर्ग की सहमति से विवाह के लिए मनचाहा जीवनसाथी ढूंढने का कार्य शुरू हो सकता है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Virgo Rashifal 05 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Virgo, Tarot Card Daily Horoscope Kanya, Aaj Ka Rashifal, 05 May Rashifal, 05 May Horoscope, आज का राशिफल 05 मई का राशिफल, Virgo Tarot Card Horoscope Today 05 May 2026, Kanya Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com