विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: गुस्से पर नियंत्रण, नई परियोजना पर विचार, अनैतिक साधनों का उपयोग

Virgo Tarot Card Horoscope Today 04 May: The Emperor की ऊर्जा अनैतिक साधनों से दूर रहने, क्रोध की जगह नीति से कार्य लेने और मन में पैसा कमाने की इच्छा को दर्शा सकती है. आइए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: गुस्से पर नियंत्रण, नई परियोजना पर विचार, अनैतिक साधनों का उपयोग

Virgo Tarot Card Horoscope Today 04 May Kanya Tarot Card Rashifal: मन में जल्दी पैसा कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न हो सकती है, जिसके चलते मन अनैतिक साधनों से लाभ कमाने की तरफ झुक सकता है. किसी करीबी मित्र से मन की बात कर सकते है. कार्य क्षेत्र में किसी व्यक्ति के कार्य को लेकर क्रोधित हो सकते हैं. सामने वाले की लापरवाही के चलते कार्य में रुकावटें बढ़ सकती है. उच्च अधिकारी के समक्ष इस स्थिति को रख सकते है.

इस समय क्रोध की जगह शांति और नीति से कार्य लेना सही होगा. गुस्से से कार्य को पूरा करवाना उचित नहीं होगा. धैर्य और संयम के साथ इस स्थिति से बाहर निकालने के प्रयास करें. परिवार के किसी सदस्य की गलत संगत के चलते मान सम्मान धूमिल हो सकती है. सामने वाले को सही राह पर लाने की कोशिश कर सकते हैं.

कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ नई परियोजना पर विचार विमर्श कर सकते हैं. कार्यों को समय पर पूरा कर सकते है. यदि किसी से विवाद की स्थिति बन रही है, तो गुस्से की जगह नम्रता और संयम के साथ स्थिति को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं. किसी के निजी मामलों में दखल न दें. धन से जुड़ी किसी समस्या से बाहर निकलकर राहत महसूस करेंगे.

स्वास्थ्य: नियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं. पर्याप्त नींद लेने का प्रयास करें.

आर्थिक स्थिति: एक छोटे कुटीर उद्योग को शुरू करने के लिए जीवनसाथी के साथ धन की व्यवस्था कर सकते हैं.

रिश्ते: प्रिय का आयु में बड़ा होना विवाह के लिए परेशानी बन सकता है. परिजनों को समझने का प्रयास करेंगे.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Virgo Rashifal 04 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Virgo, Tarot Card Daily Horoscope Kanya, Aaj Ka Rashifal, 04 May Rashifal, 04 May Horoscope, आज का राशिफल 04 मई का राशिफल, Virgo Tarot Card Horoscope Today 04 May 2026, Kanya Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com