विज्ञापन

Virgo Tarot Horoscope Today, 03 May 2026: नई नौकरी मिलेगी, विवाह के लिए असहमति

Virgo Tarot Card Horoscope Today 03 May: Two of cups की ऊर्जा रिश्तों में धोखे के कारण भय, स्थितियों से अनभिज्ञता, विवाह के लिए दवाब की कोशिश लेकर आ सकती है.

Virgo Tarot Horoscope Today, 03 May 2026: नई नौकरी मिलेगी, विवाह के लिए असहमति
Virgo Tarot Horoscope Today: कन्या राशिफल 3 मई

Virgo Tarot Card Horoscope Today 03 May, Kanya Rashifal: कोई मुश्किल या रुकावट आने पर तनाव लेने की जगह सही समय का इंतजार करें.अपने प्रयास करते रहें.इस समय किसी करीबी व्यक्ति पर संदेह करना नुकसानदायक हो सकता है.किसी के प्रेम में आँखों पर पट्टी न बाँध लें.इस स्थिति में स्वयं का महत्व कम कर सकते है.हर बात को समझकर भी अनभिज्ञ बने रहना बेहतर नहीं होगा.इससे सामने वाला आपकी बातों को महत्वहीन समझ सकता है.

पूर्व में कई बार रिश्तों में विश्वासघात सहते आये है.जिसके चलते लोगों से विश्वास और प्रेम की उम्मीद नहीं करते है. ऐसी स्थिति में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. जो इस सोच में बदलाव ले आए. संभव है कि सामने वाले से प्रेम का इजहार कर दें.सामने वाले की भावनाओं को समझे. किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत, चाहे वह व्यावसायिक क्षेत्र में हो या व्यक्तिगत जीवन में प्रेम विश्वास और पारदर्शिता के साथ करना बेहतर रहेगा.

किसी नई नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है.विवाह के लिए परिजनों का दवाब बढ़ सकता है.किसी भी विवाह प्रस्ताव में रुचि न लेने के कारण परिजन नाराज हो सकते हैं.कार्य क्षेत्र में यदि एक साथ बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करना आसान नहीं दिख रहा हो.तो छोटे छोटे लक्ष्य बनाकर आगे बढ़े.सफलता अवश्य मिलेगी.किसी करीबी सम्बन्धी के साथ चल रही गलतफहमी को दूर करने के लिए समय अनुकूल है.प्रयास करें.

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य ठीक रह सकता है.किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है.

अर्थिक स्थिति : आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

रिश्ते : प्रेम संबंध में पहले से ज्यादा मजबूती आ सकती है.विवाहोत्तर प्रेम सम्बन्ध बदनामी का कारण बन सकते है.
 

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Virgo Rashifal 03 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Virgo, Tarot Card Daily Horoscope Kanya, Aaj Ka Rashifal, 03 May Rashifal, 03 May Horoscope, आज का राशिफल 03 मई का राशिफल, Virgo Tarot Card Horoscope Today 03 May 2026, Kanya Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com