
Shukra Ka Makar rashi Me Gochar: अंग्रेजी नव वर्ष 2026 शुरू हो चुका है और साल की शुरुआत से ही ग्रहों की हलचल भी शुरू हो गई है। इस साल के पहले माह से ही ग्रहों का राशि परिवर्तन भी हो रहा है। अगर इस साल के सबसे पहले राशि परिवर्तन की बात करें, तो वह है शुक्र ग्रह का। साल 2026 के पहले माह यानी जनवरी में शुक्र ग्रह मकर संक्रांति से पहले यानी 13 जनवरी को राशि परिवर्तन कर रहे हैं।
शुक्र ग्रह सौंदर्य, प्रेम और रचनात्मकता के कारक माने जाते हैं और 13 जनवरी को वे मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के मकर राशि में गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, कुछ राशियों के लिए शुक्र ग्रह काफी शुभ और प्रभावकारी होंगे। जातकों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। आइए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव विस्तार से जानते हैं.
शुक्र के मकर राशि में गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव
सूर्य से पहले शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वैसे तो राशि चक्र की सभी राशियों पर शुक्र के इस गोचर का प्रभाव देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर काफी लाभकारी रहेगा। ज्योतिष के मुताबिक वृषभ राशि, कर्क राशि और तुला राशि वाले जातकों को इस अवधि में बेहतर और सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का मकर राशि में गोचर कुछ खास बेहतर नहीं रहेगा। इस अवधि में आपको आर्थिक परेशानी हो सकती है। इस कारण आपको तनाव हो सकता है। आपके मन में नौकरी बदलने का भी ख्याल आ सकता है। पारिवारिक खर्च भी हो सकते हैं। आंखों का ध्यान रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा। मकर राशि में शुक्र के गोचर के प्रभाव से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर के लिए यह समय बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि देखने को मिलेगी। यात्रा भी हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों को शुक्र के इस गोचर की अवधि में ध्यान रखना होगा। रिश्तों के लिहाज से यह समय कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। आपके पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। नौकरी में कुछ दबाव भी झेलना पड़ सकता है। हालांकि, आपको आर्थिक रूप से लाभ हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ भी होगा। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा लेगा। अगर लाइफ पार्टनर के साथ आपकी अनबन चल रही है, तो अभी आपको उससे राहत मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों को अभी अपने रिश्ते का ध्यान रखना होगा। लाइफ पार्टनर के साथ कुछ नाराजगी हो सकती है। आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है। आपके मन में नौकरी में बदलाव करने का ख्याल आ सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। सट्टेबाजी के जरिए आपको लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको नौकरी का नया मौका मिल सकता है। अभी आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
तुला राशि
शुक्र का यह गोचर तुला राशि वाले जातकों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। यह गोचर आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके प्रेम संबंध भी बेहतर रहेंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। आपकी रुकी हुई योजनाओं में गति आएगी। आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। इस दौरान रिश्तों में कुछ असंतोष की भावना हो सकती है। हालांकि, आपको बहसाबाजी से बचने की जरूरत है। आर्थिक रूप से समय कुछ खास बेहतर नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों को इस अवधि में अपने रिश्ते का ध्यान रखना होगा। आपस में संवाद बनाए रखें। इस दौरान आपके ऊपर नौकरी का प्रेशर हो सकता है। हो सकता आपको ज्यादा लाभ न मिले। इसका असर आपकी सेविंग्स पर भी पड़ सकता है। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।
मकर राशि
शुक्र अभी आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं। ऐसे में गोचर की यह अवधि आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। रिश्ता मजबूत होगा। आपको नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत भी मिलेंगें, जिससे लाभ होगा। अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों को इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। रिश्तों में तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी। व्यापारियों को अपने काम पर ध्यान देना होगा। काम का दबाव भी हो सकता है। अभी आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा रहेगा। अभी आपके रिश्ते मजबूत रहेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन अच्छा चलेगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। आप बचत भी करेंगे। अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)