Taurus Horoscope Today 6 August 2026, Vrishabh Rashi ka Rashifal: आज चंद्रमा का मेष राशि में गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में बना रहेगा, जिससे आज का दिन आंतरिक चिंतन, छिपे हुए पहलुओं और मानसिक उतार-चढ़ाव से जुड़ा हो सकता है. आप बाहरी गतिविधियों में कम और अपने विचारों में अधिक उलझे रह सकते हैं. यह समय खुद को समझने का है न कि हर चीज को नियंत्रित करने का.
कार्यक्षेत्र में आज आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपकी मेहनत का पूरा श्रेय नहीं मिल रहा. पर्दे के पीछे किए गए कार्यों की सराहना देर से मिलेगी. किसी सहकर्मी पर आंख मूंदकर भरोसा करना आज सही नहीं होगा. यदि आप नौकरी बदलने या नई दिशा में जाने का सोच रहे हैं, तो अभी केवल योजना बनाएं, तुरंत कदम न उठाएं.
आर्थिक मामलों में खर्चों का दबाव बढ़ सकता है, खासकर ऐसे खर्च जो टाले नहीं जा सकते. किसी पुराने लेन-देन या बकाया राशि को लेकर चिंता हो सकती है. उधार देने या लेने से बचना आज समझदारी होगी. मानसिक स्तर पर आज आप थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं. छोटी-छोटी बातें भी गहराई से प्रभावित कर सकती हैं. दूसरों की बातों को दिल पर लेने के बजाय उन्हें समझने का प्रयास करें. अकेले समय बिताना आज आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है. सामाजिक दायरे को सीमित होने से जिससे आप चुनिंदा लोगों के साथ ही सहज महसूस करेंगे. किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत लाभकारी रहेगी.
स्वास्थ्य के मामले में नींद की कमी, आंखों में थकान या पैरों में भारीपन महसूस हो सकता है. देर रात तक जागना और स्क्रीन टाइम बढ़ाना परेशानी बढ़ा सकता है.
उपाय: रात को सोने से पहले कपूर जलाकर कमरे को शुद्ध करें. शुक्रवार को किसी वृद्ध महिला को सफेद वस्त्र दान करें. ॐ शांतिः शांतिः शांतिः का 11 बार जप करें.
शुभ रंग: क्रीम.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं