Pisces Tarot Card Horoscope 4 June 2026 Meen Tarot Card Rashifal:- परिजनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बन सकता है. परिवार के किसी सदस्य के साथ पुरानी दूरी कम हो सकती है. किसी करीबी व्यक्ति के साथ महत्वपूर्ण बातचीत सकारात्मक रहेगी. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव कम होता नजर आएगा. समय पर सभी कार्य पूरे होने से कुछ समय से चली आ रही चिंता से राहत मिलेगी.
व्यवसायिक/Professional:- कला और संगीत से जुड़े लोगों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण स्थिति में आपके सुझाव को प्राथमिकता दी जा सकती है. इस समय अकेले कार्य करने की जगह मिलकर कार्य करना ज्यादा लाभदायक रहेगा. कार्यस्थल पर आने वाले नए लोगों के साथ पेशेवर संबंध मजबूत होंगे. सहयोग की भावना अच्छे अवसर दे सकती है. बेवजह की बहस में न पड़ें. पुराने लोगों के साथ संपर्क बनाए रखें.
स्वास्थ्य/Health:- बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें. अपनी आदतों और दिनचर्या में बदलाव लाएं. हल्के-फुल्के व्यायाम करते रहें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- जीवन में आर्थिक स्थिति को लेकर संतोष रखने का प्रयास करें. जरूरत से ज्यादा लालच से बचकर रहें.
रिश्ते/Relationship:- पारिवारिक रिश्तों में अपनापन और भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. कुछ लोगों के साथ रिश्ते में नई स्थिरता महसूस होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं