Aquarius Tarot Card Horoscope 25 July 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: पुरानी यादों के चलते स्थान परिवर्तन कर सकते है. इस समय जीवन में चारों तरफ नकारात्मकता नजर आ रही है. विचारों की उथल-पुथल मन को विचलित कर सकती है. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ने से रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है. इस स्थिति में किसी नए स्थान पर जाकर जीवन की नई शुरुआत करने पर विचार कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional: ऑफिस में सहयोगियों के साथ बढ़ते मतभेद और कुछ पुराने लोगों की राजनीति के चलते कार्यों से मन भटक सकता है .इस समय उच्च अधिकारी से स्थान परिवर्तन की बात कर सकते है. व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन लाकर रुके हुए कार्य को पूरा कर सकते हैं. साझेदार की दूरदर्शिता के चलते पुराने संपर्कों से अच्छे लाभदायक अवसर प्राप्ति की संभावना बन सकती है. इस समय नकारात्मकता से दूर रहने का प्रयास करें. ऐसे लोगों से दूरी बनाएं, जो आलोचनात्मक रवैया रखते हो.
स्वास्थ्य/Health: अधिक सोच विचार और नकारात्मकता मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ सकते हैं. इस समय मेडिटेशन और योग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: अति विश्वास में आर्थिक मामलों को लेकर असावधान ना रहे. किसी परिचित को दिए गए पैसों का हिसाब किताब रखें.
रिश्ते/Relationship: पुरानी यादों को लेकर वैवाहिक जीवन में तनाव न बढ़ने दें.अतीत की जगह वर्तमान में जिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं