विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: आज सोच-समझकर लें फैसले, छोटी लापरवाही बढ़ा सकती है परेशानी

Pisces Tarot Card Horoscope 23 August: Two of wands की ऊर्जा किसी भी परेशानी को जीवन पर हावी न होने देने का प्रयास, जीवन में आ रही असफलता के चलते खुद को अक्षम ना समझने की स्थिति और जरूरत पड़ने पर सफलता प्राप्ति के लिए आवश्यक तैयारी करने की बात लेकर आ सकती है.

Pisces Tarot Card Rashifal: आज सोच-समझकर लें फैसले, छोटी लापरवाही बढ़ा सकती है परेशानी
मीन राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Pisces Tarot Card Horoscope 23 August 2026 Meen Tarot Card Rashifal: जीवन में आ रही एक रास्ता परेशान कर सकती है जीवन का एक नियमित दिनचर्या पर चलना सभी के मन में उदासीनता ला सकता है इस समय अपनी रुचियों के कार्यों को कर पुनः शुरू करने पर विचार कर सकते है. छोटे-मोटे कार्यों को समय पर पूरा करें. दूसरों पर ज्यादा निर्भरता कार्यों में विलंब करा सकती है. संतान की गतिविधियों और संगत को नजरअंदाज करना नुकसान में डाल सकता है. परिवार के सभी सदस्यों की सुरक्षा को लेकर सजग रहे. 

व्यवसायिक/ Professional:

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है. इस समय कार्यों में आ रही बाधाओं को लेकर परेशान ना हो. ससुराल पक्ष से व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है. इस प्रस्ताव पर विचार विमर्श कर सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति की  सूचना मिलने की संभावना नजर आ सकती है. मैनेजमेंट जुड़े लोगों के विचारों में मतभेद होने के कारण वेतन वृद्धि को रोका जा सकता है. इस स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें. किसी तरह का रिजेक्शन होने की स्थिति में खुद को अक्षम न माने. पहले वजह को समझें और जरूरत होने पर सही तैयारी करें. 

स्वास्थ्य/Health:

अपने खानपान में पौष्टिकता लाएं. बाहर के खान-पान को नियंत्रित करें. तनाव बनाने वाले विचारों से बचें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

संतान की नौकरी से उत्साहित होंगे. पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. 

रिश्ते/Relationship:

घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी से परिवार में उत्साह नजर आएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com