Capricorn Tarot Card Horoscope 21 July 2026 Makar Tarot Card Rashifal: आज धैर्य और समझदारी से लिया गया हर निर्णय आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. कार्यक्षेत्र में राजनीति से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देना बेहतर होगा. आर्थिक मामलों में खर्च सोच-समझकर करें और आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें. रिश्तों में पुरानी कड़वाहट छोड़कर संवाद और सकारात्मक सोच अपनाने से परिस्थितियां धीरे-धीरे सुधरेंगी.
व्यक्तिगत/Personal: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. इस समय दोनों के रिश्तों मेंआई दूरी के कारण वैवाहिक संबंध खत्म होने की स्थिति बन सकती है. पुरानी बातों और स्थितियों की कड़वाहट के चलते जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है. इस समय स्थान परिवर्तन कर इस रिश्ते को एक मौका देने का प्रयास किया जा सकता है.कुछ व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में दुविधा की स्थिति होने से किसी वरिष्ठ जन से मार्गदर्शन ले सकते हैं. स्थिति से पलायन समस्या का समाधान नहीं है.
व्यवसायिक/ Professional: कार्य क्षेत्र की बढ़ती राजनीति और किसी नए अधिकारी के कूटनीतिक व्यवहार के चलते स्थान परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं. संभव है, कि नई नौकरी की तलाश भी शुरू कर दें. इस समय कार्य क्षेत्र में शांत रहकर कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. किसी भी सहयोगी के बहकावे में आकर गलत प्रतिक्रिया न दें. छोटी-छोटी बातों को लेकर बड़ा बखेड़ा न खड़ा करें. आपकी सजगता और सावधानी दूसरे लोगों की गलत मंशा से आपको बचाए रखने में सहायक रहेगी.
स्वास्थ्य/Health: गर्भावस्था के अंतिम चरण में गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान और उठने बैठने के तरीकों में सावधानी रखना चाहिए. इस समय जरा सी भी लापरवाही बड़े दुष्परिणाम सामने ला सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance: परिवार की सुख सुविधा और घर की सजावट के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं. इस खरीदारी के खर्चो के बिल को संभाल कर रखें.
रिश्ते/Relationship: लोगों के आलोचना न करें .इससे आपके व्यवहार में नकारात्मकता बढ़ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं