Aquarius Tarot Card Horoscope 21 July 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: आज सही समय पर लिया गया व्यावहारिक निर्णय भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगा. कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता और ईमानदारी के दम पर सफलता मिलने के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी. रिश्तों में सच्चाई सामने आने के बाद भी धैर्य और विश्वास बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.
व्यक्तिगत/Personal: पारिवारिक जीवन में यदि अच्छा अवसर प्राप्त हो रहा है,तो उसे हासिल करने में देर ना करें. इस समय स्थितियां आपके अनुकूल है. अतः फैसला भावुकता की जगह व्यवहारिकता से ले.जल्दबाजी में कोई निर्णय अच्छी तरह सोच विचार के बाद ही सही निर्णय पर सहमति दें. कुछ अधूरे सपने पूरे करने के लिए काफी मेहनत करना पड़ सकती है.
व्यवसायिक/ Professional: पुरानी गलतियों का दोहराव ना करें. कार्य क्षेत्र में अधिकारियों की प्रशंसा पाने के लिए लोगों की आलोचना न करें. अपनी काबिलियत और योग्यता के बल पर अधिकारी की प्रशंसा प्राप्त करने का प्रयास करें. सफलता प्राप्त करने के लिए गलत कार्यों या अनैतिक संसाधनों का उपयोग न करें. यदि आपकी कोई बात किसी सहयोगी को दु:ख दे रही है, तो अपने व्यवहार के लिए सामने वाले से माफी मांग सकते हैं. कुछ आवश्यक निर्णय या बदलाव कार्यों को लेकर करने पड़ सकते हैं. इस समय लिए गए निर्णय में आगे परिवर्तन संभव नहीं होगा. अतः सोच समझकर सही निर्णय लें.
स्वास्थ्य Health: इस समय खानपान को लेकर लापरवाही न करें.यदि कोई स्वास्थ्य समस्या कुछ समय से बनी हुई है. तो चिकित्सक से उचित इलाज जरूर ले.
आर्थिक स्थिति/Finance: पुराना रुका हुआ उधार वापस मिलने से मानसिक शांति प्राप्त होगी. इस पैसे का उपयोग संतान की उच्च शिक्षा के लिए कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: कुछ चेहरे पर पड़े नकाब हटाने से मन अशांत हो सकता है. इस समय ईश्वर पर विश्वास बढ़ेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं