विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: अफवाहों और गलतफहमियों से बचें, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Leo Tarot Card Horoscope 20 August: Knight of Pentacles की ऊर्जा रुका पैसा वापस मिलने, धीमी कार्य गति के बीच मेहनत बढ़ाने और नकारात्मकता से दूर रहने का संकेत दे रही है. आइए जानते हैं सिंह राशि के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Leo Tarot Card Rashifal: अफवाहों और गलतफहमियों से बचें, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
सिंह राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 20 August 2026 Singh Tarot Card Rashifal: अफवाहों और गलत बातों से दूर रहें. किसी पर बिना कारण आरोप न लगाएं. किसी के ऊपर संदेह होने की स्थिति में पहले अपने संदेह की सच्चाई की जांच पड़ताल करें. कभी-कभी गलतफहमियों के चलते रिश्ते काफी खराब हो सकते हैं. इस स्थिति में उन गलतफहमियों में सुधार लाने का प्रयास किया जा सकता है. बिना करीबी लोगों और मित्रों के कार्य को पूरा करने में खुशी और उत्साह नजर नहीं आता है. सभी के साथ मिलकर अपने कार्य को आसानी से पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं. 


व्यवसायिक/ Professional:

पूरा ध्यान कार्यों को पूरा करने में लगाने के कारण पारिवारिक जीवन को नजरअंदाज कर सकते हैं. इस स्थिति में आपके जीवन में असंतुलन आ सकता है. कार्य क्षेत्र में जरूरी कार्यों को पहले निपटने का प्रयास करें. किसी मशीन के खराब होने या सहयोगी के अनुपस्थित होने के कारण कुछ जरूरी कार्य रोकना पड़ सकते हैं. इस समय उन कार्यों को पूरा करने के अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. हमेशा दूसरों पर निर्भर रहकर कार्य पूरा करना आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं. छोटे-छोटे कार्यों को स्वयं पूरा करने का प्रयास करें. 


स्वास्थ्य/Health:

हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस कर सकते हैं. अपनी स्थिति के बारे में चिकित्सक से सही परामर्श ले. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

किसी फिक्स्ड डिपॉजिट के पूरे होने से अच्छी राशि हाथ में आ सकती है. इस राशि का उपयोग नए मकान के डाउन पेमेंट में कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:

इस समय भावनाओं की सच्चाई को स्वीकार कर आगे बढ़े. किसी पुराने रिश्ते को केवल आदत के कारण पड़े रहने की स्थिति से बचें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com