Gemini Tarot Card Horoscope 20 August 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: अति आत्मविश्वास और अति उत्साह दोनों ही कार्यों में बाधा बन सकते हैं दूसरों की बातों को ना सुनने की आदत में बदलाव लाएं. अपनी सफलता और समझदारी को लेकर अहंकार ना करें. प्रिय की किसी बात से नाराज हो सकते है. जिसके चलते उसकी किसी भी मैसेज या कॉल का जवाब नहीं दे रहे है. कुछ नए-पुराने मित्रों से अचानक से हुई मुलाकात जीवन को देखने का नजरिया बदल सकती है. छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की जगह चुप रहना बेहतर समझेंगे. सामने वाले की नाराजगी पर कोई प्रतिक्रिया न देना उसको चिढ़ा सकता है. ऐसी स्थिति में चुप रह के वातावरण में शांति बनाए रखें.
व्यवसायिक/ Professional:
प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल है. इस समय की गई डील में अच्छे कमीशन की प्राप्ति हो सकती है. अपनी कलात्मक रुचि को व्यवसाय में बदलने की योजना पर कार्य कर सकते हैं. इस समय मार्केट का सर्वे करके इस व्यवसाय के बारे में लोगों की राय जानने का प्रयास करेंगे. ताकि आप अपना व्यवसाय बिना जोखिम के शुरू कर सके. समय के अनुसार अपने व्यवसाय में छोटे-छोटे बदलाव लाने से वातावरण में नवीनता बनी रहेगी.
स्वास्थ्य/Health:
बालों के अत्यधिक झड़ने से तनाव बढ़ सकता है. इस समय अच्छा प्रोटीन युक्त भोजन कर इस समस्या में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
कार्य क्षेत्र में अच्छी वेतन वृद्धि न होने से मन में असंतोष रह सकता है. इस विषय में उच्च अधिकारी से बात कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
पुराने मित्र के साथ रिश्ते सुधार सकते है. किसी गलतफहमी के चलते सामने वाले से हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं