Cancer Tarot Card Horoscope 20 August 2026 Kark Tarot Card Rashifal: अपने निजी कार्यों को मन लगाकर पूरा करने का प्रयास करें. किसी करीबी संबंधी के बारे में जानकारी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. कुछ पुरानी चिताओं के दूर होने से दूसरी योजनाओं पर ध्यान दे सकते हैं. सेहत में सुधार के साथ ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ता हुआ महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधर सकते हैं व्यर्थ की बातों पर बहस न करें. छोटी-छोटी बातों का जवाब हंस कर दे.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसायिक स्थिति में सुधार आता नजर आएगा.कर्मचारियों से पूरा सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होते हैं. अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे. किसी पार्टी के दौरान छोटी-सी बात पर सामने वाले से रिश्ते खराब हो सकते हैं. अपने क्रोध को नियंत्रित रखें. इस समय छोटी सी बहस भी आपके अच्छे व्यावसायिक संबंधों को खराब कर सकती है. किसी कार्य को पूरा करने के लिए टीम के सहयोग का सही उपयोग करें.
स्वास्थ्य/Health:
यदि तनाव लंबे समय से बना हुआ है.और आपकी रोजमर्रा के कार्यों पर उसका प्रभाव पड़ रहा हो, तो किसी अच्छे मनोचिकित्सक से परामर्श देना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:
लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इससे आर्थिक दवाब कुछ कम होगा.
रिश्ते/Relationship:
मन की बात साफ तरीके से कहने से स्थिति बेहतर हो सकती है. प्रिय की नाराजगी दूर करने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं