विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: घर में वास्तु के अनुरूप बदलाव लाएंगे, लोगों की गतिविधियों को अनदेखा न करें

Aries Tarot Card Horoscope 18 June: Seven of swords की ऊर्जा आसपास के वातावरण और लोगों की गतिविधियों से अनभिज्ञ न होने, व्यवसायिक यात्रा के चलते व्यक्तिगत कार्यों में देरी और जल्दबाजी और भावुकता में बड़ा निर्णय न लेने की बात लेकर आ सकती है.

Aries Tarot Card Rashifal: घर में वास्तु के अनुरूप बदलाव लाएंगे, लोगों की गतिविधियों को अनदेखा न करें
रुके हुए कार्यों में गति आएगी.

Aries Tarot Card Horoscope 18 June 2026 Mesh Tarot Card Rashifal:- घर में वास्तु के अनुरूप कुछ बदलाव करा सकते हैं. कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से दूर हो सकते हैं. जल्दबाजी या भावुकता में कोई बड़ा निर्णय न लें. अचानक से वाहन के खराब होने से खर्चा हो सकता है. इस समय युवाओं और विद्यार्थियों को मौज-मस्ती पर ज्यादा ध्यान देने की जगह भविष्य को लेकर सजग रहना चाहिए. अपनी परेशानियों के समाधान में नजदीकी संबंधी का उचित सहयोग मिल सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional:- कार्यस्थल पर सहकर्मियों की गतिविधियों के प्रति अनभिज्ञ ना रहे. आसपास के वातावरण और कार्यों की गति पर ध्यान दें. किसी की गलती का खामियाजा आपको बहुत ना पड़ सकता है. व्यावसायिक विस्तार के लिए बनाई गई योजनाओं को पूरा करने के लिए समय उचित है. किसी व्यवसायिक यात्रा के चलते व्यक्तिगत कार्यों को टाल सकते हैं. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. साथ कार्य करने वाले लोगों के साथ बातचीत करते समय अपशब्दों का प्रयोग ना करें. 

स्वास्थ्य/Health:- ज्यादा भागदौड़ और मेहनत की वजह से थकान और बदन दर्द की समस्या हो सकती है. इस समय खानपान में पौष्टिकता लाएं और अच्छी नींद लें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- पैसों के लेनदेन को लेकर चिंतित हो सकते है. अनावश्यक खर्चों से दूर रहें. 

रिश्ते/Relationship:- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर बातचीत कर सकते है. प्रिय के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Àaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com