Aries Tarot Card Horoscope 17 June 2026 Mesh Tarot Card Rashifal:- किसी पुरानी और कठिन समस्या से बाहर निकलेंगे. इससे परिजन राहत महसूस कर सकते है. जल्दबाजी में किसी रिश्तेदार से संपत्ति सम्बन्धी कोई बात न करें. इससे भूल-चूक हो सकती है. बच्चों की गतिविधियों में रुचि लेंगे. पारिवारिक फैसले में वरिष्ठ परिजनों का मार्गदर्शन काम आ सकता है. किसी करीबी के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:- कार्य क्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कुछ परेशानियां आ सकती है. इस समय कर्मचारियों और सहयोगियों की सहायता से इन परेशानियों से बाहर निकल सकते है. नौकरी में किसी परियोजना के कारण किसी नए स्थान की यात्रा करना पड़ सकती है. व्यवसाय में आर्थिक रूप से समय अच्छा है. कार्य क्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां ऊपर आ सकती हैं. किसी सहयोगी के साथ हुए विवाद को लेकर कार्यों को न रोके. अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को पृथक रखें. आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है. पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि या व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है.
स्वास्थ्य /Health:- परिवार के किसी सदस्य की बातों से तनाव काफी बढ़ सकता है. इस स्थिति में रक्तचाप काफी कम या काफी ज्यादा हो सकता है.
आर्थिक स्थिति/फाइनेंस:- आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होती नज़र आएगी. किसी जगह जाने की योजना बन सकती है.
रिश्ते /Relationship:- पूरे परिवार में किसी बात को लेकर हंगामा हो सकता है. बात को सुलझाने की कोशिश करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं