विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: मनचाही सफलता न मिलने के कारण आत्मविश्वास होगा कम, धैर्य और संयम बनाना जरूरी

Virgo Tarot Card Horoscope 17 August: The Chariot की गतिमान ऊर्जा किसी लंबी दूरी की यात्रा या स्थान परिवर्तन की स्थिति, अपेक्षित सफलता न प्राप्त होने से आत्मविश्वास में कमी और आ रहे बदलावों को तनावपूर्ण ना मानते हुए उसे सकारात्मक रूप से स्वीकार करने के बाद लेकर आ सकती है.

Virgo Tarot Card Rashifal: मनचाही सफलता न मिलने के कारण आत्मविश्वास होगा  कम, धैर्य और संयम बनाना जरूरी
कन्या राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 17 August 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: थकान और बेचैनी के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस समय कुछ कार्यों में मनचाही सफलता न प्राप्त होने के कारण आत्मविश्वास कम हो सकता है. ऐसे समय में निराश होने की जगह धैर्य और संयम बनाए रखें. अपने कार्यों का अवलोकन कर अपेक्षित सफलता प्राप्त न होने के कारण पर ध्यान दिया जा सकता है. हर बात के लिए भाग्य को जिम्मेदार ना ठहराएं. आपकी मेहनत, कार्यों की सफलता को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है. जीवन में कई बार आगे बढ़ाने के लिए पहले असफलताओं से गुजरना पड़ सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional:

विदेश या कार्य क्षेत्र की दूसरी शाखा में कार्य करने का मौका प्राप्त हो सकता है. कार्य क्षेत्र के तनावपूर्ण माहौल में धीरे-धीरे राहत आती नजर आ रही है. स्थानांतरण या विभाग बदलने की कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं . करियर में बदलाव को परेशानी ना माने, उससे मिलने वाले अवसर पर भी ध्यान दें. स्थानांतरण से संबंधित कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:

बदलते मौसम में अपना बचाव रखें. इलाज के लिए घरेलू या आयुर्वेदिक उपचार ले सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

किसी कार्य के लिए लोन लेने की आवश्यकता पड़ सकती है. अपनी क्षमता से अधिक लोन ना ले. 

रिश्ते/Relationship:

प्रिय के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं काफी समय बाद दोनों की मुलाकात एक दूसरे को रोमांचित करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com