Taurus Tarot Card Horoscope 17 August 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में पैसे लेते समय दूसरों की भावनाओं का ख्याल भी रखें. सिर्फ अपनी बात मनवाने का दबाव सभी पर ना डालें. कुछ लोगों के साथ रिश्ते बिगड़ते हुए नजर आ सकते हैं. घर से बाहर निकलते समय सभी जरूरी सामानों की दोबारा जांच अवश्य करें. बच्चों की रुचियों का ध्यान रखें. उन्हें किसी कार्य को पूरा करने के लिए बाध्य ना करें. गुस्से और नाराजगी की जगह प्रेम से बातचीत सकारात्मक असर डाल सकती है.
व्यवसायिक/ Professional:
किसी अच्छे मौके पर जरूर से ज्यादा सोच विचार कर समय खराब ना करें. जल्दबाजी की जगह गंभीरता और सावधानी से कार्य करें. जरूरी कार्य से संबंधित सभी कागज, बिल और दस्तावेजों को पूरे रखें. किसी दस्तावेज की कमी से कोई काम अटकने ना पाए, इस बात का प्रयास करें . व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों के बीच अपने कार्य के गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी हो सकता है. इससे आपकी साख मार्केट में अच्छी बनी रहेगी. व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण समय पर पूरे करने की कोशिश करें.
स्वास्थ्य/Health:
गर्दन और कंधों की दर्द से परेशान हो सकती है.लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से बचे. बीच-बीच में हल्की स्ट्रेचिंग करते रहे.
आर्थिक स्थिति/Finance:
परिवार के साथ-साथ अच्छी खासी शॉपिंग कर सकते हैं. इस समय बजट से बाहर जाकर खर्चा करेंगे.
रिश्ते/Relationship:
मतभेद होने की स्थिति में शांत रहकर समस्या का समाधान निकाले. गुस्से में कहीं बात बाद में परेशान कर सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं