Scorpio Tarot Card Horoscope 17 August 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी के विवाह को लेकर सलाह मशवरा हो सकता है. इस समय आ रहे प्रस्ताव के बारे में अच्छे से जांच पड़ताल कर आगे बढ़ सकते हैं. जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों में जरूरी कागजों की अच्छे से जांच पड़ताल करें. परिवार और भविष्य से जुड़े मामलों में समझदारी और सूझबूझ कार्य करें. लालच में आकर गलत कार्य न करें. किसी महत्वपूर्ण फैसले को केवल भावनाओं के आधार पर ना लें. तथ्य और जरूरत को देखकर लिए गए निर्णय बेहतरीन परिणाम लेकर आ सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
लंबे समय से रुके हुए कार्य आगे बढ़ते नजर आएंगे. इससे कार्य स्थल या व्यवसाय की व्यवस्था धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी. व्यवसाय के कारण की जाने वाली यात्रा में पहले नफा नुकसान की स्थिति अवश्य देखना चाहिए. कुछ कार्यों में सही समय पर फैसला लेना अच्छे अवसरों की प्राप्ति करा सकता है. कार्य स्थल या व्यवसाय में कर्मचारियों और सहयोगियों की सुख-सुविधा के लिए कुछ बदलाव हो सकते है. जिस कार्य स्थल का वातावरण सकारात्मक नजर आएगा.
स्वास्थ्य/Health:
अपने सोने और बैठने की मुद्रा में परिवर्तन लाकर पीठ में हो रहे दर्द में कमी लाई जा सकती है. कैल्शियम या कैल्शियम युक्त पदार्थ का सेवन उम्र बढ़ाने के साथ ज्यादा लाभदायक रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक स्थिति में हो रही कमी को लेकर तनाव ग्रस्त हो सकते हैं. अपने सभी प्रकार के अनावश्यक और आवश्यक खर्चों का अवलोकन करें. मासिक आय से कुछ धनराशि बचत करने की आदत बनाएं.
रिश्ते/Relationship:
कुछ दूर के कुछ रिश्तेदारों की ईर्ष्या आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी ला सकती है. इस समय किसी की बातों को हावी न होने दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं