Sagittarius Tarot Card Horoscope 17 August 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: यह समय धैर्य और संयम बनाए रखने के बात लेकर आ सकता है. पारिवारिक मामलों में कुछ अधूरे कार्य पूरे होने की स्थिति बन सकती है. पूर्व में किए गए कुछ कार्यों की मेहनत के प्रतिफल प्राप्त होने में देरी से मन विचलित हो सकता है. आर्थिक फैसले सोच समझ कर ले. जल्दी फायदा पाने की कोशिश में किए गए कार्य नुकसान दे सकते हैं. कुछ कार्य आपकी उम्मीद से अधिक धीमी गति से चल सकते है. इससे मन में तनाव बढ़ सकता है.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्य क्षेत्र में पुराने प्रोजेक्ट और अधूरे कार्यों को पहले पूरा करें. इंजीनियरिंग या वित्त विभाग से संबंधित लोगों के लिए लंबे समय की योजनाओं पर कार्य करना बेहतर रहेगा. संभावित पदोन्नति अभी टलने की स्थिति बन सकती है. जिसके चलते मन में असंतुष्टि बढ़ेगी. इस समय आपका ध्यान कार्य से कार्यों से भटक सकता है. ऐसी स्थिति में अपने ईश्वर और स्वयं पर भरोसा बनाए रखें. तुरंत नतीजा न मिलने की स्थिति में आगे की योजनाओं में बदलाव न लाएं. सही समय आने पर मेहनत का अच्छा प्रतिफल अवश्य प्राप्त होगा.
स्वास्थ्य/Health:
शारीरिक समस्या के चलते लंबे समय तक दवाओं का सेवन मन में निराशा ला सकता है. इस समय उपचार की प्रकृति बदलने पर विचार कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
लंबे समय की योजनाओं में धन निवेश करें. कुछ शेयर्स खरीदने पर विचार कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
खराब हुए रिश्तों को सुधारने की पहल करेंगे. इस बात की उम्मीद है, कि धीरे-धीरे रिश्ते सुधर जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं