Pisces Tarot Card Horoscope 17 August 2026 Meen Tarot Card Rashifal: गुस्से और आवेश की जगह प्यार से किए गए कार्य अच्छे परिणाम लेकर आते हैं. बच्चों की गलत गतिविधियों पर उन्हें डांटने की जगह समझने की प्रवृत्ति रखें. बार-बार किसी को नीचा दिखाने की आदत उसको आपके विरोध में खड़ा कर सकती है. पारिवारिक महिलाओं के सहयोग और व्यवस्था से परिवार में सुख शांति का माहौल बनेगा. परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग की प्रशंसा कर उन्हें प्रोत्साहित कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्य क्षेत्र या व्यवसाय में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखें. केवल तुरंत नतीजा न मिलने पर योजनाओं में बड़े बदलाव न लाएं. धैर्य और शांति के साथ सही समय की प्रतीक्षा करना समझदारी रहेगी. जल्द ही पदोन्नति मिलने की सूचना प्राप्त हो सकती है. कार्य क्षेत्र में आया नया अधिकारी पुराना परिचित होने से अपनी योग्यता और काबिलियत का अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ सकता है. इस समय छोटी-छोटी चीजों को लेकर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. व्यवसाय में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है.
स्वास्थ्य/Health:
पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिल सकती हैं. बिना परामर्श के दवाओं का सेवन ना करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक फैसले सोच समझ कर ले. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं.
रिश्ते/Relationship:
पुराने मित्रों से मेल मुलाकात होने की स्थिति बनती नजर आ रही है इससे जीवन में उत्साह वृद्धि हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं