विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: अतीत में हुआ हादसा लाएगा जीवन में बड़े बदलाव, स्वास्थ्य समस्या से मिलेगी राहत

Libra Tarot Card Horoscope 17 August: Death की ऊर्जा जीवन में बड़े बदलाव आने की संभावना, नुकसान या कठिन परिस्थितियों से गुजर कर पुनः खुद को आगे ले जाने की कोशिश और आ रहे परिवर्तनों से सामंजस्य स्थापित करने की बात लेकर आ सकती है.

Libra Tarot Card Rashifal: अतीत में हुआ हादसा लाएगा जीवन में बड़े बदलाव, स्वास्थ्य समस्या से मिलेगी राहत
तुला राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 17 August 2026 Tula Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं. इस समय परिवार के किसी विशेष व्यक्ति की सलाह से लिए गए निर्णय आगे चलकर अच्छे परिणाम लेकर आएंगे. इस बात का विश्वास रखें. यदि आप अपने कार्यों को पूरा करने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे है. तो कुछ समय अपनी जिम्मेदारियां दूसरों को सौंप सकते हैं. अतीत में हुआ कोई हादसा जीवन में बड़े बदलाव लेकर आया है. कुछ पुराने लोगों से रिश्ते टूट सकते हैं. इस समय जीवन उसे दौर से गुजरता नजर आएगा, जहां सारी स्थितियां एक बड़े बदलाव की तरफ जा रही हो. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यावसायिक जीवन में भारी उथल-पुथल के बाद काफी बदलाव होते नजर आ रहे हैं. पुराने कार्यों के अवलोकन काफी सारी गलतियों को सामने आ सकती है. इस समय कार्य क्षेत्र में काफी स्थानांतरण हो सकते है. जिसके चलते कार्यभार की अधिकता रहेगी. इस समय किसी नए अधिकारी का आगमन कार्यक्षेत्र की राजनीति और पक्ष पक्षपातपूर्ण रवैए में बदलाव ला सकता है. कार्य क्षेत्र का वातावरण पहले से अधिक बेहतर हो सकता है. व्यवसाय में भी एक बड़े नुकसान के बाद अब धीरे-धीरे स्थिरता आती नजर आ सकती हैं. 

स्वास्थ्य/Health:

बड़ी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिल सकती है. इस समय खान-पान और दिनचर्या को नियमित रखने की सलाह प्राप्त होगी. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

किसी बड़े नुकसान से गुजरने के बाद आर्थिक स्थिति को सामान्य बनाने के लिए कुछ नए विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. खर्चो को सीमित करें. 

रिश्ते/Relationship:

स्वार्थी या मतलबी लोगों से रिश्ते टूटते नजर आएंगे. इस समय इन रिश्तों के टूटने से मन अशांत रह सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com