Leo Tarot Card Horoscope 17 August 2026 Singh Tarot Card Rashifal: व्यवस्थित दिनचर्या के बावजूद अपने मन मुताबिक कार्य करने के लिए समय निकाल सकते है. पुरानी रुचियों या शौक को वापस शुरू करने का प्रयास कर सकते है. समय का सही इस्तेमाल कर व्यक्तिगत और कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों को आसानी से संभाल पाएंगे. कुछ महत्वपूर्ण यात्राएं फायदेमंद रहेंगी. यह इस समय गैर जरूरी बातों पर ध्यान देने की वजह अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने का प्रयास करें. दूसरों की परेशानियों के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण तनाव बढ़ सकता है.
व्यवसायिक/ Professional:
अपने काम और मानसिक शांति को नजरअंदाज ना करें. नई योजना को शुरू करने से पहले जरूरी तैयारी पूरी करें. व्यवसाय के मामलों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं. मशीनरी या कर्मचारी से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं सामने आ सकती हैं .समय रहते हैं इन समस्याओं को ठीक कर लेना कर लेने से बड़े नुकसान से बचा जा सकता है. व्यवसाय के जरूरी मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दे.
स्वास्थ्य/Health:
तबीयत ठीक करने के कारण जरूरत से ज्यादा आलस और सुस्ती महसूस कर सकते हो सकती है. अच्छी नींद, संतुलित भोजन और नियमित दिनचर्या शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
घर के नवीनीकरण में काफी खर्च होने से लोन लेना पड़ सकता है. इस स्थिति में कुछ गैर जरूरी कार्यों को आगे के लिए स्थगित किया जा सकता है .
रिश्ते/Relationship:
पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा. मनोरंजन और घूमने-फिरने में अच्छा समय बीत सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं