Gemini Tarot Card Horoscope 17 August 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: घर के बड़े लोग परिवार के सुख शांति के लिए आपके प्रयासों का उत्साहवर्धन कर सकते हैं किसी भी योजना को शुरू करने से पहले होने जोखिम अवश्य जान ले. विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने शिक्षक या गुरु से मदद मिल सकती है. बाहरी और अनजान लोगों पर तुरंत विश्वास न करें. कार्यों को पूरा करते समय दोस्तों और मनोरंजन के साथ लक्ष्य को प्राथमिकता दें.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यावसायिक से जुड़े सभी अनुबंधों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. इससे मार्केट में काफी अच्छी साख बन सकती है. किसी अनुबंध पर सहमति बनने से पूर्व आपके विरोधी उस अनुबंध को प्राप्त करने कुछ कूटनीतिक प्रयास कर सकते हैं. जिसके चलते अंतिम क्षण में आप उसे अनुबंध से हाथ धो सकते हैं. इस बात के चलते व्यवसाय में अच्छा नुकसान हो सकता है. इसके चलते अपने आसपास के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे. संभव है, कि किसी के द्वारा आपकी गोपनीय जानकारी लीक हो रही हो.
स्वास्थ्य/Health:
काम के उत्साह में जरूर से ज्यादा शारीरिक मेहनत ना करें. व्यायाम करते समय भारी वजन ना उठाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
किसी योजना में निवेश का मौका प्राप्त हो सकता है. पैसा लगाने से पहले जोखिम और शर्तें जरूर जांच ले.
रिश्ते/Relationship:
किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होने पर उसकी तरफ आकर्षण महसूस कर सकते हैं. अपनी भावनाएं साफ तरीके से जाहिर करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं