Capricorn Tarot Card Horoscope 17 August 2026 Makar Tarot Card Rashifal: काफी कठिन परिस्थितियों से गुजरने के बाद पारिवारिक जीवन में बदलाव की स्थिति नजर आ सकती है. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. संतान की नौकरी प्राप्ति की सूचना आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव की संभावना बन सकती है. ऐसा महसूस होगा, कि आपकी कठिन मेहनत का प्रतिफल ईश्वर अब देने के लिए तैयार हैं. लंबे समय बाद संतान की चाह रखने वाले दंपतियों की इच्छा पूरी होने की प्रबल संभावना बन रही है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. आपकी कठिन मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होने की स्थिति बनेगी.
व्यवसायिक/ Professional:
किसी नए व्यवसाय की शुरुआत पर विचार करेंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आई नजर आएगी .व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव करीबी मित्र से प्राप्त हो सकता है. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आता नजर आ रहा है. किसी भी कार्य को लेकर जल्दबाजी न करें. धैर्य और संयम से किए गए कार्यों के परिणाम अधिक सकारात्मक प्राप्त होंगे,इस बात पर विश्वास बनाए रखें. सहकर्मियों और कर्मचारियों के साथ अपने व्यवहार में लचीलापन रखें. जरूरत पड़ने पर दूसरे की मदद अवश्य करें.
स्वास्थ्य/Health:
खानपान और दैनिक दिनचर्या में सुधार लाकर स्वास्थ्य को बेहतर करने का प्रयास करें. पर्याप्त नींद लें और पर्याप्त पानी पिए.
आर्थिक स्थिति/Finance:
ज्यादा लालच के चक्कर में ऐसी योजनाओं के पीछे ना भागे .जहां जोखिम की संभावना अधिक हो.
रिश्ते/Relationship:
प्रिय से विवाह की सहमति परिजनों से मिलने से जीवन में उत्साह बढ़ेगा. विवाह की तैयारियों की योजनाएं एक दूसरे के साथ बना सकते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं