Cancer Tarot Card Horoscope 17 August 2026 Kark Tarot Card Rashifal: मकान के मरम्मत या नवीनीकरण की बात परिजनों के साथ कर सकते हैं. करीबी संबंधियों के साथ मेल मुलाकात करते रहे. किसी बाहरी कारण से रिश्तों में बिना किसी बड़ी वजह के परेशानी उत्पन्न हो सकती है. इस समय बिना किसी जानकारी के किसी के साथ कोई वादा ना करें. अन्यथा बाद में उसे पूरा करने में मुश्किल आ सकती है. जीवन साथी परिजनों के साथ रिश्ते सुधारें. संतान के साथ मित्रव्रत व्यवहार करें.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्यस्थल पर नया प्रोजेक्ट का जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है. इस समय पदोन्नति की प्राप्ति की संभावना प्रबल है. नई नौकरी प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन होने के संकेत नजर आ रहे हैं. इस समय जो अवसर सामने आ रहे हैं. उसमें से सही अवसर का विकल्प चुनकर अपना पूरा ध्यान उसकी सफलता प्राप्ति पर केंद्रित करें. व्यवसाय में नए निवेश अभी ना करें.
स्वास्थ्य/Health:
कर की अधिकता के चलते वक्त-बेवक्त का खानपान पाचन संबंधी समस्या बढ़ा सकता है. अपने खान-पान और दिनचर्या को नियमित करने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
जुए, सट्टे या गलत कार्यों से पैसा कमाने का प्रयास न करें. लालच में आकर गलत कार्य न करें.
रिश्ते/Relationship:
पुराने रिश्तों में नई शुरुआत की संभावना है. प्रयास कीजिए, रिश्तो में फिर से मधुरता आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं