विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: पारिवारिक कार्यों की वजह से बढ़ सकता है मानसिक तनाव, जल्दबाजी में कोई फैसला न लें

Aries Tarot Card Horoscope 17 August: Four of pentacles की ऊर्जा करीबी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमी बातचीत से दूर करने का प्रयास,अपने जरूरी और कीमती सामान की खास देखभाल और आर्डर की समय सीमा और शर्तों को पढ़ने के बाद ही सहमति देने की बात को लेकर आ सकती हैं.

Aries Tarot Card Rashifal: पारिवारिक कार्यों की वजह से बढ़ सकता है मानसिक तनाव, जल्दबाजी में कोई फैसला न लें
मेष राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Aries Tarot Card Horoscope 17 August 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: लंबे समय से रुके कामों पर ज्यादा समय दें. उनके जल्द ही पूरे होने की संभावना नजर आ रही है. किसी करीबी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमी बातचीत से दूर करने का प्रयास करेंगे. पुराने पारिवारिक कार्यों को पूरा होने का मानसिक दवाब बढ़ सकता है. पारिवारिक कार्यों की प्राथमिकताओं की सूची तय करेंगे. भावनाओं में बह कर जल्दबाजी में कोई गलत फैसला न लें. अपने जरूरी और कीमती सामान की खास देखभाल करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

कार्यस्थल के सभी गतिविधियों पर नजर रखें. आपकी सफलता से कुछ लोगों को ईर्ष्या हो सकती है. संभव है, कि कोई कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति आपके खिलाफ कुछ गलत मंशा रखता हो. जिसका असर आपके कार्यों की सफलता पर पड़े. फोन कॉल के जरिए मिलने वाले ऑर्डर को नजरअंदाज ना करें. नए ऑर्डर की समय सीमा और शर्तों को समझ कर ही सहमति दे. यात्रा पर जाते समय जरूरी समान दोबारा जांच ले, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है. 

स्वास्थ्य/Health:

किसी तरह का त्वचा का संक्रमण हो सकता है. इस समय साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

भीड़-भाड़ वाले जगह पर अपने पर्स और मोबाइल की सुरक्षा रखें.किसी चीज के चोरी होने या खोने की संभावना बन सकती है. 

रिश्ते/Relationship:

किसी मुद्दे पर राय अलग होने पर भी समाधान निकालने का प्रयास करें. भरोसा और खुली बातचीत रिश्ते को मजबूत बनाए रखती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Àaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com