विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: गलतफहमियां और बातें छुपाना कर सकता है रिश्ते खराब

Aquarius Tarot Card Horoscope 17 August: Seven of swords की ऊर्जा कार्यस्थल और पारिवारिक जीवन में अपने आसपास के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता, जीवन में हाथों को करीबी लोगों से ना छुपाने का प्रयास और आवश्यक सभी जानकारी को गोपनीय बनाए रखने की बात लेकर आ सकती है.

Aquarius Tarot Card Rashifal: गलतफहमियां और बातें छुपाना कर सकता है रिश्ते खराब
कुंभ राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 17 August 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: वैवाहिक जीवन में अलगाव की स्थिति बन सकती है. अतीत के कुछ रिश्ते सामने आने से जीवनसाथी के साथ रिश्तो में काफी दूरी आ सकती है. पारिवारिक मामलों में कुछ बातों को छुपा कर रखना नुकसानदायक साबित हो सकता है. आर्थिक योजनाओं में बिना किसी अनुभवी की सलाह से किए गए धन निवेश से अच्छे प्रतिफल प्राप्त होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. इस बात से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. जिसका सीध असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा. कुछ कार्यों में की गई गलतियों के चलते परिजनों की नाराजगी सहन करना पड़ सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional:

यह समय करियर में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है. सही समय पर किए गए सही फैसलों से अच्छे प्रतिफल की प्राप्ति होने की संभावना बनेगी. कुछ पुराने व्यावसायिक संबंधों में गलतफहमियों के चलते रिश्ते खराब होने की स्थिति हो सकती है. इस समय इन रिश्तों में सुधार लाने का प्रयास करें. नए अनुबंधों की प्राप्ति की संभावना बन रही है. अपने प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों को नजर अंदाज न करें. कार्य क्षेत्र में किसी भी अनुबंध या टेंडर से संबंधित आवश्यक जानकारी की गोपनीयता बनाए रखें. लालच में आकर कोई कर्मचारी या सहयोगी आपकी जरूरी जानकारी बाहर ले जा सकता है. जिसके परिणाम काफी नुकसानदायक होंगे. 

स्वास्थ्य/Health:

ज्यादा मानसिक तनाव ब्लड प्रेशर में वृद्धि के साथ हृदय संबंधित परेशानियों को बढ़ा सकता है. मेडिटेशन और हल्के-फुल्के व्यायाम द्वारा इन परेशानियों से बाहर निकलने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

आधी-अधूरी जानकारी लेकर किसी भी बड़ी योजना में धन निवेश नकारात्मक प्रतिफल लेकर आएगा. बिना जांच पड़ताल के धन निवेश न करें. 

रिश्ते/Relationship:

प्रिय, जीवनसाथी या परिजनों से आवश्यक बातें ना छुपाए. इससे रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com