Virgo Tarot Card Horoscope 16 June 2026 Kanya Tarot Card Rashifal:- किसी के कड़वाहट भरे व्यवहार के चलते अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में बदलाव ला सकते हैं. घर की महिलाओं को उनके अनुशासन और व्यवस्था के लिए प्रशंसित किया जा सकता है. परिवार के सदस्य बच्चन की गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं करेंगे. संतान की गलत संगति और जिद्दीपन के चलते परेशान हो सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर विवाद ना करके पारिवारिक माहौल को सही बनाया जा सकता है. इस समय घर में छोटे-मोटे बदलाव करके नयापन लाने का प्रयास करेंगे. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है.
व्यवसायिक/ Professional:- फैशन, कला और संगीत से जुड़े लोगों को विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है. कार्यस्थल पर आपके सुझावों को सकारात्मक रूप से लिया जा सकता है. किसी उच्च अधिकारी से अपने विवाद को सुलझाने का प्रयास कामयाबी दे सकता है. अपनी गलती की माफी मांग कर सामने वाले का दृष्टिकोण आपकी तरफ बदल सकते हैं. सहयोगी का साथ व्यवहार में नम्रता और लचीलापन लाएं.
स्वास्थ्य/Health:- पेट में भारीपन और जलन की हल्की-सी शिकायत रह सकती है. सादा और सुपाच्य भोजन का सेवन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी.बच्चों को बचत का महत्व समझ सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:- प्रिय के साथ बिताया गया समय यादगार बन सकता है. इस समय दोनों के बीच की दूरी रिश्ते को और मजबूत बनाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं