विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: टालने की जगह योजना को समय पर पूरा करने की कोशिश, ईश्वर पर विश्वास बनाए रखें

Aquarius Tarot Card Horoscope 16 June: Two of cups की ऊर्जा समय पर कार्य पूरा कर निश्चिंतता, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में पारिवारिक भागीदारी और कार्य क्षेत्र में योजना संबंधी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की बात लेकर आ सकती है.

Aquarius Tarot Card Rashifal: टालने की जगह योजना को समय पर पूरा करने की कोशिश, ईश्वर पर विश्वास बनाए रखें
ईश्वर पर अपनी आस्था और स्वयं पर भरोसा कभी कम न होने दें.

Aquarius Tarot Card Horoscope 16 June 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal:- इस समय कार्यों को टालें नहीं. यदि किसी योजना को लंबे समय से अमल में लाने पर विचार कर रहे हैं .यह समय से लागू करने के लिए अनुकूल है. परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान आपसी बातचीत से कर सकते हैं. बाहर वालों को इसमें शामिल न करें. अन्यथा समाज में परिवार की गलत छवि बन सकती है. आपकी काम के प्रति गंभीरता परिजनों को उत्साहित कर सकती है. सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भागीदारी करेंगे. किसी समाज सेवा संस्थान से जुड़कर अपनी सेवाएं दे सकते हैं. संतान को सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/Professional:- व्यवसाय में यदि किसी योजना में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं, तो उससे जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी प्राप्त करें. इससे आप आगे आर्थिक परेशानियों से बच सकेंगे. व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा के कारण दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है. इस बात का विश्वास बनाए रखें कि, जीत आपकी ही होगी. ईश्वर पर अपनी आस्था और स्वयं पर भरोसा कभी कम न होने दें. ऐसे कार्य जिनमें मेहनत अधिक है. उन्हें पूरा करते समय योजनाओं का पुनः अवलोकन अवश्य करें. कार्यभार की जगह सूझबूझ से कार्य को पूरा करना कार्य को आसानी से सफलता की तरफ ले जा सकता है. 

स्वास्थ्य/Health:- किसी भी बात पर ज्यादा तनाव न ले. इससे शारीरिक थकान के साथ दिनचर्या भी अस्त व्यस्त हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- अपनी छोटी-छोटी बचत राशियों से बड़े धन निवेश की योजना बना सकते हैं. जीवन साथी की बचत करने की आदत पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाएगी. 

रिश्ते/Relationship:- परिवार के साथ समय बिताने के लिए किसी मनोरंजन प्रोग्राम में जाने की योजना बना सकते हैं. बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com