Virgo Tarot Card Horoscope 15 July 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: आज नए रिश्तों, पारिवारिक मामलों और करियर में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में नए अवसर और साझेदारी भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है, जबकि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने के योग हैं. प्रेम और पारिवारिक रिश्तों में विश्वास, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव आपकी खुशियों को बढ़ाएगा.
व्यक्तिगत/Personal: किसी नए व्यक्ति से मुलाकात धीरे-धीरे खास रिश्ते में बदल सकती है. पारिवारिक संपत्ति को लेकर चल रहा पुराना विवाद आपसी सहमति से सुलझने की संभावना नजर आ रही है.किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. जिसके साथ अतीत में अच्छे संबंध ना रहे हो.सामने वाले को देखकर मन में डर की आशंका हो सकती है.परिवार के किसी सदस्य के विवाह की तैयारी शुरू हो सकती है.
व्यवसायिक/Professional: ज्वेलरी डिजाइनिंग और रत्न से जुड़े लोगों को किसी बड़े व्यवसायिक संस्थान से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है. यदि नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं. तो पुराने मित्र के साथ साझेदारी कर सकते हैं. अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. नए और पुराने कर्मचारियों के परिवारों को किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health: तेज गर्मी के कारण त्वचा में सूखापन महसूस करेंगे. इस समय शरीर में पानी की कमी हो सकती है. पर्याप्त पानी पिए और तेज धूप में निकलते समय सावधान रहे.
आर्थिक स्थिति/Finance: मनचाही नौकरी में अच्छे वेतन की प्राप्ति हो सकती है. घर की सजावट के लिए कुछ कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: प्रेम संबंध में रोमांस और भावनात्मक नजदीकियां बनेगी.लोगों की मुलाकात उनकी सोच के मुताबिक व्यक्ति से हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं