Pisces Tarot Card Horoscope 15 July 2026 Meen Tarot Card Rashifal: आज परिवार और करियर दोनों में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. विवाह, नया घर या वाहन और पदोन्नति जैसी खुशखबरी मिलने की संभावना है. समझदारी और संतुलित फैसलों से रुके हुए कार्य भी धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे.
व्यक्तिगत/Personal: परिवार में लंबे समय से चले आ रहे विवाह के दवाब को सहमति दे सकते है. इस बात के चलते परिवार में हर्ष का माहौल बन सकता है. नए घर या बड़े वाहन को खरीदने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है. पारिवारिक मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से स्थितियां सामान्य हो सकती है. संपत्ति का बंटवारा बिना किसी पक्षपात पूर्ण रवैया के अच्छे से किया जा सकता है.
व्यवसायिक/Professional: नए व्यवसाय को सफलतापूर्वक शुरू कर सकते हैं. इस समय व्यवसाय में कार्यों की गति धीमी हो सकती है. किंतु आपको पूर्ण विश्वास है, कि जल्दी स्थितियां अनुकूल हो जाएगी.नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहा स्थानांतरण प्राप्त हो सकता है. नए स्थान पर परिजनों के साथ जाने का विचार उत्साहित कर सकता है.पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश धीरे-धीरे सफल होती दिख सकती है.कुछ बड़े कार्यो में आ रही रुकावट परेशान कर सकती है. इस समय अपनी समझदारी और सूझबूझ से कुछ नए बदलाव कार्य शैली में कर इन रूकावटों को दूर करने का प्रयास करेंगे.
स्वास्थ्य/Health: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें. सही समय पर सही उपचार से समस्या को ज्यादा ना बनाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance: परिवार की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे. घर की मरम्मत का बजट बना सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: मित्रों के साथ रोमांचक यात्रा की तैयारी कर सकते हैं.किसी मित्र के विवाह में शामिल होने के लिए अन्य मित्रों से बात करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं