Capricorn Tarot Card Horoscope 15 July 2026 Makar Tarot Card Rashifal: आज भावनात्मक चुनौतियों के बीच आत्मविश्वास और ईश्वर में विश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा. कार्यक्षेत्र में सच्चाई के दम पर मुश्किलों से बाहर निकलेंगे. पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं और स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर मानसिक शांति मिलेगी.
व्यक्तिगत/Personal: अचानक से किसी व्यक्ति का आपसे दूर होना जीवन में बड़े भावनात्मक नुकसान को ला सकता है. इस समय स्वयं को अकेला महसूस करेंगे. अकेलेपन की इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए किसी मित्र से मदद ले सकते हैं. अतीत की यादों से बाहर आने का प्रयास कष्टकारी अनुभव लेकर आ सकता है.जीवन में आगे बढ़ाने के लिए अतीत से पीछे छुड़ाना आवश्यक होता है. इस बात को समझने का प्रयास करेंगे.
व्यवसायिक/Professional: अचानक से किसी गलती का सहारा इल्जाम आपके ऊपर आ सकता है. आपके साथ कार्य करने से सहयोगी कूटनीतिक तरीके से आपके खिलाफ सारे सबूत पेश कर सकते हैं. इस समय जीवन में आगे बढ़ाने के लिए अपने आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूती देने का प्रयास करें. अपने ऊपर लगाए गए सभी इल्जामों से खुद को निर्दोष साबित करेंगे. इस बात का आपको पूर्ण विश्वास है.जीवन की हर परिस्थिति में आगे बढ़ाने के लिए अपने ईश्वर पर अपनी निष्ठा और विश्वास मजबूती से बनाए रखें. इस बात का ध्यान रखें, कि झूठ बोलने वाले कभी भी जीवन में शांति और सुकून प्राप्त नहीं कर पाते हैं .
स्वास्थ्य/Health: गले में संक्रमण और सूजन बढ़ाने के साथ बुखार आने की समस्या हो सकती है. इस समय स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न कर सही उपचार लेना चाहिए.
आर्थिक स्थिति/Finance: पूर्व में किए गए कुछ धन निवेशों से अच्छा प्रबल मिलने की उम्मीद बन सकती है. इस समय प्रावधान राशि को किसी अच्छी योजना में निवेदिता कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: झूठे, दोगले और स्वार्थी रिश्तेदारों से दूर हो सकते हैं. प्रेम और स्नेह की तलाश करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं