विज्ञापन

Virgo Tarot Card: कार्यों में देरी से बढ़ सकती हैं चुनौतियां, रिश्तों में रखें धैर्य और संतुलन

Virgo Tarot Card Horoscope 13 July: Nine of swords की ऊर्जा जीवन में नकारात्मकता से दूर रहने की आवश्यकता, किसी भी कार्य को करने से पूर्व सही जानकारी प्राप्त करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के बारे में.

Virgo Tarot Card: कार्यों में देरी से बढ़ सकती हैं चुनौतियां, रिश्तों में रखें धैर्य और संतुलन
सही समय पर लिया गया फैसला हर चुनौती को आसान बना सकता है.

Virgo Tarot Card Horoscope 13 July 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: आज धैर्य और संयम के साथ परिस्थितियों का सामना करना आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में समय पर निर्णय और सतर्कता से नुकसान से बचा जा सकता है, जबकि आर्थिक मामलों में अचानक आने वाले खर्चों के लिए तैयार रहें. रिश्तों में संवाद और समझदारी बनाए रखने से तनाव कम होगा.

व्यक्तिगत/Personal: इस समय अपनी परेशानी से बाहर निकालने की जगह उसको बड़ा कर सकते है. छोटी-छोटी बातों को लेकर पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है. विवाह में कोई गलतफहमी होने से ससुराल पक्ष से नाराजगी हो सकती है. इस समय अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढे. धैर्य और संयम बनाए रखें. बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. किसी की आलोचना अन्य लोगों के सामने बढ़ाचढ़ा के ना करें. इससे आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है. 

व्यवसायिक/Professional: व्यवसाय में कार्यों में देरी होने से कुछ अनुबंध टूट सकते हैं. जो लोग इस समय पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं .उन्हें अपने कार्यों का अपना अवलोकन करने की आवश्यकता पड़ सकती है. जमीन की खरीद फ़रोख्त से जुड़े लोगों को अच्छी तरह कागजों की जांच पड़ताल करने के बाद आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा. मार्केटिंग और ग्राहक सेवा पर ध्यान दे. नई तकनीक से खुद को अपडेट कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health: भावनात्मक तनाव के कारण भूख और नींद में कमी अनुभव करेंगे. तेज रोशनी और अधिक स्क्रीन टाइम से सिर भारी हो सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance: अचानक से कुछ खर्च सामने आ सकते हैं. इन खर्चों पर नियंत्रण करना मुश्किल हो सकता है. 

रिश्ते/Relationship: निजी और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाने में संघर्ष हो सकता है. जीवन साथी से बहस ना करें इससे रिश्ते में दूरी आ सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com