विज्ञापन

Scorpio Tarot Card: कार्यक्षेत्र में बढ़ेंगी चुनौतियां, रिश्तों और पैसों के मामलों में रहें सतर्क

Scorpio Tarot Card Horoscope 13 July: Three of swords की ऊर्जा पारिवारिक एवं व्यवसायिक जीवन में स्वार्थी और नकारात्मक लोगों से दूर रहने की सलाह, लोगों के दोगलेपन को पहचानने की प्रयास की बात लेकर आ सकती है.

Scorpio Tarot Card: कार्यक्षेत्र में बढ़ेंगी चुनौतियां, रिश्तों और पैसों के मामलों में रहें सतर्क
सही लोगों की पहचान ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी.

Scorpio Tarot Card Horoscope 13 July 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: आज लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें और हर निर्णय सोच-समझकर लें. कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से चुनौतियों का सामना करें, जबकि आर्थिक मामलों में सतर्कता बेहद जरूरी रहेगी. भावनात्मक उतार-चढ़ाव के बीच स्वयं को समय देना और सकारात्मक वातावरण में रहना मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करेगा. 

व्यक्तिगत/Personal: किसी करीबी मित्र की कड़वी बातें आहत कर सकती हैं. पारिवारिक जीवन में रिश्तो में आए स्वार्थीपन से परेशान हो सकते हैं. कुछ लोग आपके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं.अपने आसपास के दोगले लोगों से बचकर रहे. ऐसे लोग जो सामने से बहुत मीठे और पीठ पीछे आपको नुकसान पहुंचाने की मंशा रख रहे हो. उन्हें पहचानने का प्रयास करें.इस समय अपने आसपास की गतिविधियों और लोगों के व्यवहार को नजरअंदाज न करें. 

व्यवसायिक/Professional: नए अधिकारी के प्रिय व्यक्ति के कारण कार्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजना से आपका नाम हटाया जा सकता है. इस समय इस बात को लेकर उच्च अधिकारी से बहस हो सकती है. प्रयासों का कोई सकारात्मक परिणाम न मिलने से नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं. व्यवसाय में साझेदार से अनबन हो सकती है. पैसो के लेनदेन के हिसाब-किताब में गड़बड़ी होने से रिश्ते खराब होने की नौबत आ सकती है. 

स्वास्थ्य/Health: एंजायटी और डिप्रेशन से बचने के लिए किसी प्राकृतिक स्थान पर स्थित आश्रम या केंद्र में जा सकते हैं. इस समय प्राकृतिक निकट रहना आपको जीवन में शांति और सुकून दे सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance: किसी की आर्थिक मदद करना आपके लिए बुरा सपना हो सकता है. सामने वाले पर विश्वास के चलते आपकी छवि खराब हो सकती है. 

रिश्ते/Relationship: प्रिय के साथ ब्रेकअप के दु:ख से उभरने में समय लग सकता है. खुद को समय दें. इससे जीवन में धीरे-धीरे निराशा से बाहर आ सकेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Vrashchik Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com