Pisces Tarot Card Horoscope 13 July 2026 Meen Tarot Card Rashifal: आज आत्मचिंतन और धैर्य आपके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे. कार्यक्षेत्र में विवादों से दूरी बनाकर रखें और नए निवेश या व्यवसाय की शुरुआत फिलहाल टालें. आर्थिक मामलों में संयम और रिश्तों में समझदारी अपनाने से मानसिक शांति और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे.
व्यक्तिगत/Personal: अपनी अंतरात्मा को सुनने का प्रयास करें.जीवन में आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ते हुए कदम मानसिक शांति और सुकून को लेकर आते नजर आएंगे. परिवार में होने वाली छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें. जीवन में रिश्तों में मधुरता और सम्मान बनाए रखने के लिए कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं. इस समय स्वयं के लिए समय निकले. अपनी रुचि के कार्यों को कर मन में ऊर्जा और उत्साह बढ़ाएं.
व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी की आदत छोटी-छोटी बातों को बड़े मुद्दों में बदलने की हो सकती है. इस समय सामने वाले के साथ किसी भी तरह के विवाद में ना पड़े. व्यवसाय में किसी भी तरह के धन निवेश को लेकर फैसला ना ले. नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है. इस समय शुरू किए गए व्यवसाय में अच्छे आर्थिक लाभ की उम्मीद नहीं की जा सकती है. किसी नए विषय को सीख सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health: खांसी जुकाम से सिर दर्द और बुखार हो सकता है.इस समय पर्याप्त आराम ने और हल्का भोजन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: अपने आवश्यक खर्चों पर लगाम लगाये. जरूरी खर्च पर भी पुनः सोच विचार किया जा सकता है .
रिश्ते/Relationship: पुराने मित्र से मुलाकात से मन उत्साहित हो सकता है. पारिवारिक मामलों में समाधान मिलने की संभावना बनेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं