विज्ञापन

Libra Tarot Card: करियर में अनुभवी लोगों का मिलेगा मार्गदर्शन, पैसों के लेनदेन में बरतें सावधानी

Libra Tarot Card Horoscope 13 July: Judgement की ऊर्जा अच्छे कर्मों से भाग्य परिवर्तन की स्थिति, नकारात्मक लोगों की बातों का असर जीवन पर ना पड़ने देने का सुझाव लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के बारे में.

Libra Tarot Card: करियर में अनुभवी लोगों का मिलेगा मार्गदर्शन, पैसों के लेनदेन में बरतें सावधानी
अनुभव का साथ आज सफलता की राह आसान बनाएगा.

Libra Tarot Card Horoscope 13 July 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: आज सकारात्मक सोच और धैर्य के साथ आगे बढ़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में स्पष्ट संवाद और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन नई दिशा देगा, जबकि आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी. अतीत को पीछे छोड़कर वर्तमान पर ध्यान देने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

व्यक्तिगत/Personal: कुछ कार्यों में आई हुई परेशानियों को चलते खुद को अपडेट रखने का प्रयास करेंगे. कर्म पर भरोसा रखें. अपने कार्यों में सकारात्मक भाव  लाए.द्वेष और जलन की भावना से किए गए कार्य कभी भी अच्छी सफलता प्राप्ति में सहयोग नहीं करते हैं. किसी करीबी संबंधी के साथ पैसों का लेनदेन रिश्तों में गलतफहमी बढ़ा सकता है. परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग की गिरती सेहत किसी गलत स्थिति की आशंका उत्पन्न कर सकती है. 

व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित ना हो. यदि किसी अनुबंध या डील पर सहमति के लिए बात कर रहे हैं. तो अपने विचारों को स्पष्ट रूप से सामने वाले के समक्ष रखने का प्रयास करें. किसी व्यवसायिक यात्रा के चलते कीमती सामान चोरी होने की स्थिति बन सकती है. अपने सामान को लेकर सजग रहे. अपने करियर से संबंधित परेशानियों को किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ साझा कर समाधान ढूंढने की कोशिश करें. बड़े बुजुर्ग लोगों का मार्गदर्शन जीवन की परेशानियों से बाहर निकलने में सहयोगात्मक रहता है. 

स्वास्थ्य/Health: गर्मी के कारण जीभ पर छाले हो सकते हैं.इस समय भोजन के समय काफी तकलीफ हो सकती है. बिना मिर्च मसाले वाला भोजन करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: कार्य क्षेत्र में किसी अधीनस्थ कर्मचारी के परिवार में विवाह होने के कारण सभी लोग अपना आर्थिक सहयोग उसे दे सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship: जो बीत गया वह अतीत था .उसे अतीत की अच्छी या बुरी यादों को वर्तमान जीवन पर हावी न होने दे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com