Capricorn Tarot Card Horoscope 13 July 2026 Makar Tarot Card Rashifal: आज समझदारी और संतुलित व्यवहार से पारिवारिक व व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नई यात्राएं और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी, जबकि आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. रिश्तों में सम्मान और सहयोग से मधुरता बढ़ेगी.
व्यक्तिगत/Personal: पारिवारिक मामलों में कई बार सही गलत का निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है. रिश्तो में मधुरता बनाए रखने के लिए समझदारी और सूझबूझ से सही निर्णय लेने का प्रयास करें. जीवनसाथी के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें. गुस्से और आवेश पर काबू रखें.परिवार के किसी भी सदस्य को बाहर वालों के सामने अपमानित न करें. इससे आप अपनी छवि अन्य लोगों के बीच बिगाड़ सकते हैं.
व्यवसायिक/Professional: इस समय देश विदेश की कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. यात्राओं के दौरान प्रभावशाली और राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में निखार ला सकती है. साथ ही आगे चलकर इन मुलाकातों मु से काफी लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकते हैं. लंबे समय से व्यवसाय शुरू करने की योजना अब जल्द ही पूरी होती नजर आ सकती है. इस समय जीवन में उत्साह और उमंग की बढ़ोतरी होती नजर आएगी. वह कार्य जिन्हें पहले पहले पूरा करने में दिक्कत हो रही थी .अब वहां भी राहत मिलती नजर आएगी है.
स्वास्थ्य/Health: पर्याप्त नींद ना होने के कारण मानसिक तनाव और चिडचिडाहट बढ़ सकती है. रात के समय से सुपाच्य भोजन कर पर्याप्त नींद लेने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: घर में मरम्मत के छोटे-मोटे कार्यों के चलते काफी पैसा खर्च हो सकता है. इस समय पारिवारिक व्यवस्था के लिए बजट बना सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: अतीत की यादों से बाहर निकाल के जीवन साथी आपकी तरफ कदम बढ़ा सकते हैं. इस समय सामने वाले का सहयोग कर उसके आत्मविश्वास को
बढ़ाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं