विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: रिश्तों में दखल से बचें, कारोबार में विस्तार के बनेंगे योग

Gemini Tarot Card Horoscope 10 September: The Chariot की ऊर्जा पारिवारिक या व्यावसायिक यात्रा से लाभ, व्यवसाय में विस्तार की योजनाओं पर विचार और नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग की बात लेकर आ सकती है.

Gemini Tarot Card Rashifal: रिश्तों में दखल से बचें, कारोबार में विस्तार के बनेंगे योग
मिथुन राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 10 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: व्यक्तिगत जीवन में दूसरों के दखलअंदाजी न होने दे करीबी संबंधियों को उनकी सीमा बता सकते है. परिजनों के साथ संपत्ति के खरीदने बेचने संबंधित बातचीत हो सकती है. बार-बार किसी व्यक्ति के आने से परिवार में शक और संदेह होने से वातावरण खराब हो सकता है. बच्चों की उपलब्धियां पर हर्षित होंगे. किसी छोटे बच्चों को उसकी कलात्मकता के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है. निजी कार्यों को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय को अपने शहर से दूसरे शहर में विस्तृत करने पर विचार कर सकते हैं. प्रोडक्ट की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. किसी सहयोगी की ईर्ष्या के चक्कर पुराने मित्रता में  दरार आ सकती हैं. इस समय अपने मित्र से बात कर गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें. उच्च अधिकारी के साथ किसी व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं. इस व्यवसाय की यात्रा का फायदा कार्यों की सफलता पर पड़ेगा. 

स्वास्थ्य/Health:

ज्यादा काम की वजह से जोड़ों और पैरों में दर्द भरा सकता है. चिंता और तनाव से बचे. दर्द कम करने के लिए मालिश कर सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

व्यवसाय में अच्छे लाभदायक ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता नजर आएगा. पैसों के हिसाब किताब की जांच करते रहे. 

रिश्ते/Relationship:

अविवाहितों को विवाह से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है. किसी मित्र से हुई मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Aaj Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com