विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: आर्थिक योजनाओं के लिए समय अनुकूल, रिश्तों में मर्यादा बनाए रखें

Cancer Tarot Card Horoscope 10 September: Six of cups की ऊर्जा कार्य क्षेत्र में छोटे-छोटे बदलाव से कर्मचारियों में सकारात्मकता का संचार, किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना.

Cancer Tarot Card Rashifal: आर्थिक योजनाओं के लिए समय अनुकूल, रिश्तों में मर्यादा बनाए रखें
कर्क राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 10 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: कुछ छोटी-छोटी इच्छाओं के पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. मन में ईश्वर और अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ता नजर आएगा. छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को डांटे नहीं. उनसे दोस्ताना व्यवहार कर उनकी समस्या समझाने में सहयोग करें. किसी मित्र के साथ लेनदेन को लेकर अनबन होने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं. वित्तीय योजनाओं को सही रूप देने के लिए समय अनुकूल है. पिता की सलाह से कुछ योजनाओं में निवेश कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में आलस और लापरवाही बिल्कुल ना करें. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद से कुछ अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही है. इन ऑर्डर से अच्छे लाभ होने की उम्मीद है. सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ अपने संबंध बेहतर रखें. कार्यस्थल पर कुछ छोटे-छोटे बदलाव किए जा सकते हैं. महिला कर्मचारियों के सम्मान का ख्याल रखें. ऐसे सहयोगियों से दूरी रखें. जिनकी संगत गलत लोगों से हो सकती है. 

स्वास्थ्य/Health:

हाथ में बढ़ता हुआ दर्द की बड़ी परेशानी की आशंका दे सकता है. अच्छे हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

स्वयं के व्यक्तित्व को निकालने के लिए आवश्यक चीजों की खरीदारी कर सकते हैं. प्रिय को उपहार में पुस्तकें दे सकते हैं.

रिश्ते/Relationship:

प्रेम संबंधों में खुलापन होने से सामने वाले की भावनाओं को समझने में परेशानी हो सकती है. रिश्ते में मर्यादा बनाए रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Aaj Ka Rashifal, Kark Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com